फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishnu Puran: देवताओं और दानवों के बीच शुरू हुआ समुद्र मंथन, जानिए भगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा कूर्म अवतार?

Thu, 28 May 2020 07:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 May 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 15 Know the story of the Samudra Manthan
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

डीडी भारती पर इन दिनों विष्णु पुराण (Vishnu Puran) का प्रसारण किया जा रहा है। विष्णु पुराण में अब तक आपने देखा संजीवनी मंत्र पाने के बाद दैत्य कालकेतु देवलोक पर आक्रमण की घोषणा कर देता है। देवराज इंद्र को युद्ध से भागना पड़ता है। इंद्र अन्य देवताओं के साथ मिलकर भगवान लक्ष्मी नारायण की शरण में जाते हैं। जहां भगवान विष्णु अमृत पाने के लिए देवराज इंद्र को सागर मंथन की सलाह देते हैं।

Vishnu Puran Written Update Episode 15 Know the story of the Samudra Manthan
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

इंद्र समुद्र मंथन का प्रस्ताव लेकर दैत्यों के पास जाते हैं। दानव राज अपने गुरु शुक्राचार्य की सलाह से ये प्रस्ताव स्वीकार करते हैं। एक तरफ होती है देव सेना तो वहीं दूसरी तरफ दानवों की सेना। समुद्र मंथन करने के लिए मंदराचल पर्वत को मथानी एवं नागराज वासुकी को नेती बनाया गया।

Vishnu Puran Written Update Episode 15 Know the story of the Samudra Manthan
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

मंथन शुरू होने से पहले दानवों और दैत्यों के बीच समझौता होता है कि समुद्र मंथन से जो भी निकलेगा, वह दोनों पक्षों में बराबर बंटेगा। इस बीच वासुकी नाग के मुख की ओर न रहने के लिए दोनों पक्षों में बहस होती है, कोई भी वासुकी नाग के मुख की तरफ नहीं होना चाहता क्योंकि उनके मुख से निकली अग्नि से भस्म होने का खतरा होता है। इस बीच देवऋषि नारद अपनी चतुराई से दैत्यों को वासुकी नाग के मुख की ओर रहने के लिए मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 15 Know the story of the Samudra Manthan
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

समुद्र मंथन की प्रक्रिया आरंभ होती है किंतु मंदराचल के नीचे कोई आधार नहीं होने के कारण वह समुद्र में डूबने लगा। यह देखकर भगवान विष्णु विशाल कूर्म (कछुए) का रूप धारण कर समुद्र में मंदराचल के आधार बन गए। इस तरह पृथ्वी के कल्याण के लिए भगवान ने लिया कूर्म अवतार।

विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 15 Know the story of the Samudra Manthan
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

भगवान कूर्म की विशाल पीठ पर मंदार पर्वत तेजी से घूमने लगा और इस प्रकार समुद्र मंथन से निकला पहला रत्न। जब देवताओं व दैत्यों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तो उसमें से सबसे पहले भयंकर विष निकला अब आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको अगले एपिसोड का इंतजार करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed