'बिग बॉस' सीजन 11 में पुनीश और बंदगी की लव स्टोरी चर्चा में आई थी। इस शो में बंदगी और पुनीश ने बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था और देखते ही देखते यह दोनों काफी करीब आ गए थे। शो के दौरान ही पुनीश और बंदगी ने अपने रिश्ते के बारे में सबको बता दिया था और अक्सर यह दोनों एक साथ देखे जाते हैं। इस बीच पुनीश और बंदगी का म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है जिसमें यह दोनों हॉटलुक में नजर आ रहे हैं।
इस म्यूजिक वीडियो में बंदगी और पुनीश रोमांस कर रहे हैं। इस गाने को मीट ब्रोज खुशबू गरेवाल ने गाया है। गाने के बोल 'लव मी' है जिसमें बंदगी डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं। गाने में दिखाया गया है कि कैसे इन दोनों की बार में मुलाकात हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।
यह गाना काफी कैची है। इस गाने में बंदगी ने डांस के अलावा एक्टिंग का जलवा भी दिखाया तो वहीं पुनीश ने बंदगी का एक्टिंग में साथ दिया है। इस गाने में बंदगी और पुनीश रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर आपको 'बिग बॉस' सीजन 11 की याद जरुर आ जाएगी। इस सीजन में पुनीश और बंदगी को कई बार कोजी होते हुए देखा गया था जिस पर घरवालों ने आपत्ति भी की थी।
'बिग बॉस' के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन टिन नहीं सकेगा हालांकि पुनीश और बंदगी ने इन सारी बातों को अफवाह साबित कर दिया। पुनीश और बंदगी की जोड़ी को इस तरह से 'लव मी' गाने में देखना उनके फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं होगा।
इस गाने को लेकर पुनीश ने कहा था - 'मीट ब्रोज बॉलीवुड के कूलेस्ट ब्रदर्स हैं। यह लोग बहुत ही अच्छा गाते हैं और दिल के भी बहुत अच्छे हैं। मैं हमेशा से ही इनका फैन रहा है। इन लोगों से बहुत कुछ सीखने को भी मिला। बिग बॉस के बाद मीट ब्रदर्स ने ग्लैमर वर्ड में आगे बढ़ने का मौका दिया।'