फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक पल में विवेक ने जीत लिया था दिव्यांका का दिल, शादी के डेढ़ साल बाद बताई सच्चाई

Wed, 14 Feb 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Valentines Day special Divyanka Tripathi revealed how Vivek Dahiya propose her
Divyanka Tripathi
वैलेंटाइन डे हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन कोई अपने प्यार का इजहार करता है तो कोई रियल लाइफ लव स्टोरी को यादकर जिंदगी के खास लम्हों को फिर से तरोताजा करता है। दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी को डेढ़ साल हो चुका है लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी उनके फैंस के लिए अभी भी किसी पहेली से कम नहीं है। ऐसे में दिव्यांका ने पहली बार बताया कि आखिर वह कौन सा एक पल था जिस दिन उन्होंने विवेक से शादी करने का फैसला कर लिया था।
Valentines Day special Divyanka Tripathi revealed how Vivek Dahiya propose her
Divyanka Tripathi
दिव्यांका और विवेक दहिया ने जुलाई साल 2016 में शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया कि कैसे विवेक ने उनका दिल जीत लिया था। दिव्यांका ने बताया - 'हम लोगों का मैच खुद ही हो गया। हम लोग अभी भी एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन हम लोग 'ये हैं मोहब्बतें' के शूट के लिए बाहर गए थे। मैं तैयार हो रही थी कि तभी विवेक मेरे लिए एक तोहफा लेकर आए।'
Valentines Day special Divyanka Tripathi revealed how Vivek Dahiya propose her
Divyanka Tripathi
दिव्यांका ने आगे कहा - 'मैंने जैसे ही तोहफा खोला तो उसमें एक खत पर कविता लिखी हुई थी। विवेक ने कविता को हिंदी में इतनी खूबसूरती से सुनाया कि मैं इंप्रेस हो गई। वह लम्हा मेरी जिंदगी का अनमोल पल था। मैंने तुरंत ही विवेक को हां कह दिया।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day special Divyanka Tripathi revealed how Vivek Dahiya propose her
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया
आपको बता दें, दिव्यांका और विवेक की मुलाकात 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल के सेट पर हुई थी हालांकि दोनों एक दूसरे से कभी भी बात नहीं करते थे। कुछ दिन बाद इन दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्त के जरिए हुई और तब से इन्होंने बात करना शुरू कर दिया। इसके बाद यह दोनों डेट पर जाने लगे और तीसरी डेट पर इन्हें एहसास हो गया था कि यह एक दूसरे के लिए बने हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed