फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Thakkar: वो शिवम की ही जान हो सकती है जो खुदकी जान ले ले...वैशाली के दोस्त की इस पोस्ट ने किया हैरान

Mon, 17 Oct 2022 11:02 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 17 Oct 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
Vaishali thakkar suicide: Shivam sharma share emotional post for tv actress says i still want you’
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत से हर कोई सदमे में है। 'सुसराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे लोकप्रिय सीरियल में दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री के निधन से टीवी इंडस्ट्री के लाेग स्तब्ध हैं। वैशाली के करीबी दोस्त और लॉकअप फेम अभिनेता शिवम शर्मा ने अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर आने के बाद एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने वैशाली के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर भी साझा की है।

Vaishali thakkar suicide: Shivam sharma share emotional post for tv actress says i still want you’
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

शिवम शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मौत से पहले किसी को किसी गम से बचाना हो … हकीकत और थी कुछ उसको जाके ये बताना हो … हमेशा देर कर देता हूं मैं … 😭 मैं हमेशा तुमसे प्यार करूंगा जाना। तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी। वो शिवम शर्मा की ही जान हो सकती है जो खुदकी जान ले ले और किसी में इतनी हिम्मत नहीं💜फूलस्टॉप 🐣😢😘।
जमीन पर उकड़ू बैठकर उर्वशी ने क्यों कटवाए बाल? पोस्ट शेयर कर बोलीं- महिलाओं का सम्मान करें

Vaishali thakkar suicide: Shivam sharma share emotional post for tv actress says i still want you’
वैशाली ठक्कर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

शिवम आगे लिखते हैं, "मैं फिर भी तुमको चाहूंगा… अब तुम यहां नहीं हो. इतना दुख पहली बार हुआ है जिंदगी में पर मुझे पता था ये दुख भी तू ही दे सकती है और किसी में इतनी हिम्मत नहीं.... बेटू बहुत जल्दी चली गई... तू देख रही है मुझे और मेरी हालत को... मुझे पता है'... पिछली बार मैं जल्दी चला गया तो इस बार तुमने मुझे छोड़ दिया... दीवाना तेरा... एक आखिरी चाहत तेरी आत्मा तृप्त हो हर बार मिलूंगा तुझे मैं... हर बार, हर बार और हर बार ♥️ तेरा बेटू 🙈#जाना '
पैपराजी को देख फिर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, यूजर्स बोले- पब्लिक ने इन्हें बड़ा बना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishali thakkar suicide: Shivam sharma share emotional post for tv actress says i still want you’
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शिवम की इस पोस्ट की वजह से वह सवालों के घेरे में आ गए हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट कर तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वह आपकी गर्लफ्रेंड थीं?' वहीं कुछ यूजर्स शिवम की पोस्ट पर वैशाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले एक साल से वैशाली अपने इंदौर स्थित घर में रह रही थीं। वह सिर्फ काम के वक्त ही मुंबई जाती थीं। उन्होंने रविवार को अपने इंदौर वाले घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्हें घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि इस सुसाइड नोट से ये पता चल रहा है कि उनके पुराने बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रताड़ित किया जिसकी वजह से उन्होंने तनाव में आकर यह कदम उठाया है। 
पद्म श्री विजेता हैं अभिनेत्री सरिता जोशी, टीवी से लेकर बॉलीवुड में भी छोड़ी अमिट छाप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed