ईरान में काफी लम्बे समय से हिजाब के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। एक तरफ, जहां आम लोग वीडिया शेयर कर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स ईरानियन महिलाओं के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने लड़कियों की हत्या के विरोध में अपने बाल तक कटवा लिए हैं। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर खुद इस बात की जानकारी दी है।
Urvashi Rautela: जमीन पर उकड़ू बैठकर उर्वशी ने क्यों कटवाए बाल? पोस्ट शेयर कर बोलीं- महिलाओं का सम्मान करें
सामने आए वीडियो में अभिनेत्री जमीन पर उकड़ू होकर बैठे दिख रही हैं। उनके पास ही जमीन पर बैठा एक शख्स उनके बाल काट रहा है। तस्वीरें शेयर कर उर्वशी लिखती हैं, 'मैं मेरे बाल कटवा रही हूं'। ईरानी मोरल पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद माशा अमीनी का निधन हो गया। प्रदर्शन के दौरान कई ईरानियन महिलाओं व लड़कियों ने अपनी जान गवा दीं। वहीं 19 साल की उत्तराखंड की रहने अंकिता भंडारी....मैं इन सब महिलाओं के समर्थन में अपने बाल कटवा रही हूं।
कार्तिक आर्यन से ऋचा चड्ढा तक, आयुष्मान की पार्टी में सजी सितारों की महफिल
उर्वशी ने आगे लिखा, 'ईरानियन सरकार के खिलाफ पूरी दुनियाभर की महिलाएं बालों को कटवाकर प्रोटेस्ट कर रही हैं। महिलाओं का सम्मान करें। बता दूं कि बालों को महिलाओं की खूबसूरती के रूप में देखा जाता है। अपने बालों को पब्लिकली चॉप करके महिलाओं ने समाज को यह दिखा दिया कि वह समाज की परवाह नहीं करतीं। उन्होंने बता दिया है कि वह इस बात का निर्णय किसी और को नहीं लेने देंगी कि उन्हें क्या पहनना चाहिए है, कैसे बर्ताव करना चाहिए और कैसे जीना चाहिए'।
A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)
बॉलीवुड में भाई अनिल जैसा स्टारडम नहीं बना पाए संजय कपूर, इस फिल्म से की थी धांसू एंट्री
उर्वशी रौतेला से पहले ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी महिलाओं के समर्थन में सामने आ चुकी हैं। वहीं, वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने भी महिलाओं के सपोर्ट में वीडियो शेयर किया था। गौरतलब है कि ईरानियन सरकार ने महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया है, जिसकी वजह से वहां की महिलाएं इसका विरोध कर रही हैं।
'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा, तीसरे दिन चला आयुष्मान-रकुल का जादू