सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपने फैशन सेंस की वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता पारस कलनावत के साथ अपने रिश्ते की वजह भी उर्फी खूब चर्चा में रही हैं और एक बार फिर दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, हाल ही में उर्फी जावेद ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया, जिसमें एक फैन के सवाल पर उर्फी ने पारस कलनावत को निशाने पर लिया है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
इस सेशन के दौरान एक फैन ने उर्फी जावेद का तारीफ करते हुए उनसे पूछा कि पीने का पानी छोड़कर चमकती स्किन का क्या राज है? इस पर उर्फी ने जो जवाब दिया था, उसने सबको हैरान कर दिया। माना गया है कि उर्फी ने अपने इस जवाब से एक्स बॉयफ्रेंड पारस को निशाने पर लिया है। उर्फी ने कहा, 'एक टॉक्सिक आदमी को डेट करो। जितना ज्यादा टॉक्सिक लड़का होगा उतना आप रोएंगे और रोने का बाद का जो ग्लो होता है वो और कहीं से आ ही नहीं सकता।'
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने पारस से ब्रेकअप की वजह बताई थी। उर्फी ने कहा था कि पारस कलनावत एक बच्चा था। वह काफी ज्यादा पजेसिव था। उसने मेरे नाम पर तीन टैटू बनवाए थे और ऐसा करके वह बार-बार मुझे रिझाने की कोशिश करता था। लेकिन ऐसी हरकतें कौन करता है, वो भी तब जब आपका रिश्ता टूट चुका हो।' इस दौरान उर्फी ने ये भी दावा किया था कि पारस की वजह से ही उन्हें सीरियल 'अनुपमा' में कास्ट नहीं किया गया था।
4 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्फी जावेद और पारस कलनावत एक साथ स्टार प्लस के सीरियल 'मेरी दुर्गा' में नजर आए थे। इस दौरान ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। उर्फी और पारस कुछ समय बाद ही अलग हो गए। बीते दिनों, दोनों 'झलक दिखला जा' की पार्टी में टकराए थे। दावा किया गया कि इस पार्टी में दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग करवाया था।