अभिनेत्री उर्फी जावेद ने पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि वह अपने बोल्ड लुक और इस्लाम कट्टरपंथियों पर बेबाक बयानों की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने उनके कपड़ो पर इस्लाम की दुहाई देने वाले कमेंट पर नाराजगी जताई है।
2 of 7
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram/urf7i
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए मुस्लिम चरमपंथियों पर निशाना साधा है। उर्फी ने कहा कि- जो भी चरमपंथी मेरी फोटो पर कमेंट कर मुझे इस्लाम के नाम पर धब्बा कहते हैं, मेरे खिलाफ फतवा जारी कर देना की बात लिखते हैं, मेरे कपड़े कमेंट करते हैं, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कुरान में ऐसा कहीं नहीं लिखा कि लड़कियां छोटे कपड़े नहीं पहन सकती।
3 of 7
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुरान में कहीं नहीं लिखा है कि आप महिलाओं को जबरन पर्दा कराओ। हां, ऐसा जरूर लिखा है कि महिलाओं को पर्दा करना चाहिए। लेकिन इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि अगर महिलाएं पर्दा नहीं करना चाहती हैं तो आप लोग उस पर जबरदस्ती गालियों की बौछार करो। उसे अपने तानों से इतना शर्मिंदा करो कि वह खुद ही पर्दे में चली जाए।
4 of 7
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram/urf7i
मेरी फोटो पर जो कमेंट कर रहे हैं उनसे दरख्वास्त करना चाहूंगी कि आप फिर से जाकर कुरान पढ़िए। क्योंकि कुरान में ये जरूर लिखा है कि मर्दों को नजरों का पर्दा करना जरूरी है। एक आदमी शादी से पहले किसी भी औरत को उस नजर से नहीं देख सकता।
5 of 7
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
जो लोग इंस्टा पर आकर लड़कियों को देखते हैं फिर उनकी फोटो पर फालतू के कमेंट करते हैं, उन्हें बता दूं कि इस्लाम में यह हराम होता है। आप ये सब नहीं कर सकते। खासतौर पर तब जब लड़की ने कपड़े नहीं पहने हो।