फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Serials Updates: राखी ने शाह हाउस में मचाया बवाल और 'कुंडली भाग्य' में करण की हुई वापसी, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट

Sat, 25 Jun 2022 02:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 25 Jun 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin kumkum bhagya 25 June Upcoming Written Updates
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

फिल्मों की तरह टीवी की दुनिया भी लोगों को खूब आकर्षित करती है। टीवी पर आने वाले सीरियल में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिलता है, जिससे दर्शक भी इसकी तरफ आकर्षित होते हैं और टीआरपी में भी लगातार उछाल होता रहता है। ऐसे ही ट्विस्ट के कारण अनुपमा लगातार नंबर वन पर बना हुआ है। इन टीवी शो में एक ही कहानी को लगातार कई दिनों तक खींचने की वजह से दर्शकों को बोरियत होने लगती है। कुछ भी नया मसालेदार और चटपटा देखने को नहीं मिलता है। ऐसे  में हम आपके लिए आज के टॉप पांच टीवी शो के लेटेस्ट अपडेट लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद शायद आपको इन शोज को देखने की जरुरत न पड़े। आइए जानते आज आपके मनपसंद सीरियल्स में क्या दिखाया जाने वाला है। 

TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin kumkum bhagya 25 June Upcoming Written Updates

अनुपमा 
स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में आज रात जमकर तमाशा होने वाला है। किंजल के साथ हुए हादसे के बाद वनराज शाह बौखला चुका है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी एक बार फिर शाह हाउस में तहलका मचाने पहुंच चुकी है। राखी बापूजी को सफाई करते देख भी चप्पल पहने-पहने घर के अंदर चली जाती है, जिसे देख अनु उसे खूब खरी खोटी सुनाएगी। लेकिन यह बात राखी को बिल्कुल पसंद नही आएगी और वह आग बबूला हो जाती है। इसके साथ ही राखी किंजल की गोद भराई की रस्म का एलान करती है, जो उसके घर पर होगी। हालांकि, अनुपमा और बा इसके खिलाफ होते हैं।   

TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin kumkum bhagya 25 June Upcoming Written Updates
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सारांश और रूही को होटल के सीसी टीवी फुटेज से प्रीशा की एक झलक देखने को मिल जाती है। अपनी मां को वर्षों बाद देख दोनों बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं और उसे ढूंढ़ने का फैसला करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अरमान प्रीशा को किसी भी तरह सबकी नजरों से छिपाकर रखना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin kumkum bhagya 25 June Upcoming Written Updates
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

 ये रिश्ता क्या कहलाता है
कल के एपिसोड में आपने देखा कि स्ट्रेस के कारण मिमी यानी अक्षरा की बड़ी दादी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ता है। उनकी देखभाल करते करते अभिमन्यु और अक्षरा दोनों सुहासिनी के कमरे में ही सो जाते हैं। इसके बाद आरोही कायरव को अभि और अक्षु के बीच चल रही लड़ाई के बारे बताती है, जिसे सुन कायरव अक्षु से सवालजवाब करता है।  

विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin kumkum bhagya 25 June Upcoming Written Updates
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में पाखी का एक नया रूप सबके सामने आने वाला है। सई को पाखी का जरूरत से ज्यादा केयरिंग होना और हर बात में उसकी तारीफ करना कुछ अटपटा सा लगा रहा है। पाखी के इस बर्ताव को देख सई उससे सवाल करती है। इतना ही नहीं वह पाखी को चेतावनी भी देती है कि उसके और विराट के रिश्ते में पड़ना बंद करे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed