टीवी सीरियल्स में इन दिनों लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स लाए जा रहे हैं। इन्हीं ट्विस्ट्स के कारण यह सीरियल लोगों की वॉच लिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं, फिर चाहे वह नंबर वन 'अनुपमा' हो या फिर टॉप पांच से बाहर हो चुका 'इमली' हो। दर्शक इन सीरियल्स को किसी भी हालत में देखना पसंद करते हैं। लेकिन आपको नहीं लगता सीरियल में दिखाए गए ट्रैक को मेकर्स कुछ ज्यादा लंबा दिखाते हैं? एक ही ट्रैक का लंब समय तक चलना लोगों के लिए काफी बोर भी हो जाता है और साथ ही लोगों का टाइम भी वेस्ट होता है। तो हमने आप लोगों का टाइम बचाने के लिए एक आसान रास्ता खोजा है, जिससे आप लोग सीरियल्स की दुनिया से दूर भी नहीं होंगे और अपडेटेड भी रहेंगे। जी हां, सीरियल्स के लंबे-लंबे ट्रैक्स को देखने कि बजाय आप अब यहां दो मिनट में टॉप पांच सीरियल्स का अपडेट पढ़ सकते हैं। चलिए जानते हैं आज आपके पसंदीदा सीरियल्स में क्या होने वाला है।
Top 5 Serials Updates: बरखा के दोस्तों को खूब खरी-खोटी सुनाएगी अनुपमा... युवान ने बन्नी को किया किस, पढ़िए आज का सीरियल अप्डेट
अनुपमा
रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है। अनुपमा और अनुज ने अपने नए घर में गृहप्रवेश कर लिया है, जिसमें अनु का परिवार भी शामिल हुआ। जहां बरखा पहले ही शाह परिवार की बेइज्जती कर चुकी है, वहीं अब एक बार फिर पार्टी में आए लोग बापूजी का अप्मान करेंगे। यह बात अनुपमा के गले से नीचे नहीं उतरेगी और वह बरखा के दोस्तों को मुंह तोड़ जवाब देगी है। अनुपमा, बरखा के दोस्तों को बापूजी से माफी मांगने के लिए कहेगी और साथ ही खूब लेक्चर भी देगी। आगे आप देखेंगे कि शाह परिवार पार्टी से बिना खाना खाए ही घर वापस लौट जाएगा और अपनों को ऐसे जाते देख अनुपमा का दिल टूट जाएगा।
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बन्नी युवान को लड़कियों से बचाती नजर आएगी, जो उसे मारने के लिए युवान के पीछे दौड़ रही हैं। दरअसल, युवान गलती से गर्ल्स टॉयलेट में चला जाता है और वहां मौजूद सारी लड़कियां, युवान को गलत समझ लेती हैं। वहीं दूसरी तरफ घर में युवान की मां मानिनी बन्नी के खिलाफ दादा जी को भड़काने की कोशिश करती है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि युवान बन्नी से इस कदर प्रभावित हो जाता है कि वह उसे किस करने वाला लगता है, लेकिन तभी बन्नी उसे रोक देती है।
गुम है किसी के प्यार में
सई अपने बच्चे को खोने के बाद पूरी तरह से टूट गई है। जहां सभी लोग पाखी को इसका जिम्मेदार बता रहे होते हैं वहीं सई कहती है वह उसे इस घटना का जिम्मेदार नहीं मानती। वहीं सई विराट से उससे दूर न जाने के लिए कहती है। वह विराट से कहती है कि डॉक्टर ने कहा है कि वह कभी मां नहीं बन सकती और वह सेरोगेसी और अडोप्शन नहीं करना चाहता है। तो वह किसी और से शादी कर चौहान परिवार को उसका वारिस दे लेकिन विराट सई के इस सुझाव से बहुत नाराज हो जाता है। विराट का कहना है कि वह सई से बहुत प्यार करता है और वह ऐसा बिल्कुल नहीं करेगा। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई और विराट बच्चे का पालना सजाते हैं और खुश हो जाते हैं। सई गाना गाती है और विराट को गले लगाती है। वे अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए उत्साहित हो जाते हैं, जबकि पाखी मुस्कुराती है और उसके पेट पर हाथ रखती है। वह घोषणा करती है कि वह सई के सपने को तोड़ देगी और बच्चे को अपने पास रखेगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु को मनाने की कोशिश करती है। वह कहती है कि यह मां की जिंदगी है और उन्हें सारे फैसले खुद लेने चाहिए। हालांकि अभिमन्यु उसकी बात नहीं मानता, जिस पर अक्षरा बोलती है कि तुम बिल्कुल अपने पापा की तरह व्यवहार कर रहे हो अभि। अक्षरा के समझाने के बाद भी अभिमन्यु मंजरी से हर्ष से तलाक लेने के लिए कहता है। लेकिन मंजरी डिवोर्स पेपर्स पर साइन करने से साफ इनकार कर देती है। यह देखके अभिमन्यु पूरी तरह टूट जाता है और वहां से बिना कुछ कहे चला जाता है।