टीवी के कृष्ण सौरभ पांडे ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जारा सोनी के साथ शादी कर ली है। हाल ही में अब दोनों की शादी की फोटो सामने आई हैं। जारा ने शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था और सौरभ व्हाइट शेरवानी में नजर आए। दो दिन पहले दोनों की सगाई की तस्वीरें वायरल हुई थीं।
10 साल डेट करने के बाद टीवी के 'कृष्ण' ने गर्लफ्रेंड से की शादी, कभी शूटिंग के दौरान लेता था ड्रग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सौरभ ने सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में कृष्ण का किरदार निभाया था। दोनों ने 26 नवंबर को सगाई की थी। शादी में दोनों के घर के कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। साथ ही सौरभ के बेस्ट फ्रेंड और एक्टर गुरमीत चौधरी पत्नी देबीना बनर्जी के साथ पहुंचे थे।
पढ़ें- Bigg Boss 11: अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा, घर में इस शख्स से शादी करेंगी शिल्पा शिंदे
एक इंटरव्यू में सौरभ ने बताया कि उनकी लेडीलव जारा कनाडा से हैं। दोनों एक-दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे। सौरभ ने साल 2007 में 'जिया जले' टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी।
पढ़ें- पुनीश-बंदगी के लिए बिग बॉस का बड़ा फैसला, अब और खुलकर प्यार करेंगे कोई देखेगा भी नहीं
सौरभ के बारे में ये बात जानने वाली है कि वो कभी ड्रग्स एडिक्ट थे। ये बात उन्होंने अपने इंटरव्यू में कबूली है। सौरभ ने नशे की इस लत को काफी मुश्किल से छोड़ा है। साल 2010 में टीवी शो 'तेरे मेरे सपने' में काम करने के दौरान उन्होंने ड्रग लेना शुरू कर दिया था।
सपना ने ये कदम अकेलेपन की वजह से उठाया था। सौरभ ने कहा था, 'मुझे याद है मैं सेट पर काफी स्मोकिंग और ड्रग लेने लगा था। ऐसे में मुझे शूटिंग करने में भी काफी परेशानियां आती थीं। मैं ये सब सिर्फ अपने अकेलेपन से दूर भागने के लिए कर रहा था।'