{"_id":"60a11580df66561e2a68a468","slug":"tv-serial-aapki-nazron-ne-samjha-nandani-aka-richa-rathore-funny-video-viral-from-shooting-set-called-gold-digger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपकी नजरों ने समझा: 'नंदनी' को जब ‘गोल्ड डिगर’ बुलाने लगे अपने ही घरवाले, जूते फेंकते वीडियो वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आपकी नजरों ने समझा: 'नंदनी' को जब ‘गोल्ड डिगर’ बुलाने लगे अपने ही घरवाले, जूते फेंकते वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 16 May 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिचा राठौर
- फोटो : Insatagram
Link Copied
कोरोना काल में लोग लॉकडाउन और वायरस के खौफ से घर में बैठे हैं। ऐसे में टीवी धारावाहिक और मनोरंजन के अन्य साधन ही लोगों के टाइम पास का सहारा है। इस दौरान टीवी पर कई सीरियल और फिल्में प्रसारित की जा रही हैं ताकि लोगों का मन लगा रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी लोग अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर एक अभिनेत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग ‘गोल्ड डिगर…गोल्ड डिगर’ कहकर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री को सूटकेस लेकर जाते देखा जा रहा है, जिसके पीछे आक्रोशित लोगों का एक झुंड है जो उनपर गुस्सा उतार रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल, ये कोई असली नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड वीडियो क्लिप है।
2 of 5
'आपकी नजरों ने समझा' कास्ट
- फोटो : Insatagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कोई और नहीं बल्कि टीवी अभिनेत्री रिचा राठौर दिखाई दे रही हैं। साथ ही अन्य एक्टर्स भी मौजूद हैं। बाद में पता चला है कि वीडियो स्टारप्लस पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'आपकी नजरों ने समझा' की शूटिंग के दौरान का है।
3 of 5
रिचा राठौर
- फोटो : Insatagram
ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है। इसमें अभिनेत्री रिचा राठौर सूटकेस लेकर घर से जाने की एक्टिंग कर रही हैं। परिवार के बाकी सदस्य पीछे खड़े हैं और उन्हें जाते हुए देख रहे हैं। साथ ही जोर-जोर से उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ पुकार कर चिल्ला रहे हैं। इतना ही नहीं एक ने तो पीछे से जूते भी फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'आपकी नजरों ने समझा' एक्टर्स
- फोटो : Insatagram
वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शूटिंग सेट पर कास्ट मेंबर खूब मौज मस्ती कर रहे हैं। कहानी के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है जब शो की मुख्य किरदार नंदनी घर छोड़कर जाने का फैसला ले लेती हैं। इस दौरान वे अपना सामान लेकर वहां से निकल जाती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पहले तो घर वाले उनके जाने से उदास होते हैं और रोकने के लिए हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन तुरंत ही उनका मूड बदल जाता है।
बता दें कि ये शो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है और अच्छी टीआरपी भी बटोर रहा है। धारावाहिक में रिचा राठौर के अलावा विजयेंद्र कुमेरिया, नारायणी शास्त्री, अभिषेक वर्मा, केतकी कदम, अबीगेल जैन, अयाज अहमद और वरुण शर्मा जैसे एक्टर्स किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि कोविड के कारण कई धारावाहिकों की शूटिंग भी रोक दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।