छोटे पर्दे पर कई हीरोइनों ने देवी का रोल निभाया है। कोई मां दुर्गा बनी तो कोई पार्वती। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर कोई हिट हुआ। कुछ ने ऐसी छाप छोड़ी कि नाम लेते ही पहले उनका चेहरा याद आता है। देखिए, कौन सी हीरोइन किस देवी के रोल में चर्चित हो गई।
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
भले ही आजकल स्टार प्लस पर सिया के राम में मदिराक्षी मुंडले सीता का रोल निभा रही हों लेकिन सीता माता की बात हो तो सबसे पहले रामानंद सागर के सीरियल रामायण में मुख्य किरदार निभाने वाली दीपिका चिखालिया याद आती हैं। दीपिका छोटे पर्दे की सबसे पहली सीता थीं और उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि दर्शक उनके सामने सच में हाथ जोड़ लेते थे।
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
रामानंद सागर की कंपनी सागर फिल्म का ही एक और पौराणिक सीरियल 'जय गंगा मइया' भी बहुत हिट हुआ था। इसमें मुख्य रोल निभाया था रीना कपूर ने। रीना वहीं हैं जिन्हें 'वो रहने वाली महलों की' से भी पहचान हासिल हुई। लेकिन साथ ही वे गंगा मइया का रोल उनके लिए ऐतिहासिक हो गया। सौम्य और करुणा से भरी गंगा मां का रोल रीना ने बखूबी निभाया था।
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
आजकल फिल्म ऐक्ट्रेस ग्रेसी सिंह छोटे पर्दे पर सीरियल 'जय संतोषी मां' में संतोषी मां के रूप में आशीर्वाद देती दिख रही हैं। मानना पड़ेगा, उन पर ये रोल बहुत सूट कर रहा है। ग्रेसी की कद-काठी इसके लिए एकदम पर्फेक्ट है।
छोटे पर्दे पर देवी का रोल निभाने वाली हीरोइनें
सीरियल में ईर्षा की देवी पॉलोमी मां बनीं सयंतनी घोष पर भी ये किरदार बखूबी जंच रहा है। वे न सिर्फ अच्छी ऐक्टिंग कर रही हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। खास बात ये है कि पॉलोमी मां का किरदार इससे पहले किसी हिंदी सीरियल में नहीं दिखा है।