{"_id":"5846af0d4f1c1be05944883d","slug":"tv-actress-vaishnavi-dhanraj-opens-about-domestic-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरेलू हिंसा का शिकार हुई हीरोइन का खुलासा, पति ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
घरेलू हिंसा का शिकार हुई हीरोइन का खुलासा, पति ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान
Tue, 06 Dec 2016 07:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी शो 'ना आना इस देश लाडो' के जरिए घर घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज ने अपने साथ हुई घरेलू हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वैष्णवी ने एक्टर नितिन सेहरावत से साल 2012 में शादी की और इसी साल तलाक लेने के लिए अर्जी फाइल की।
घरेलू हिंसा का शिकार हुई हीरोइन का खुलासा, पति ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान
2 of 5
- फोटो : Twitter
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वैष्णवी ने बताया कि किस तरह उनके पति ने उनके साथ मारपीट की और जिंदगी नर्क बना दी। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, वैष्णवी ने कहा, 'मैं घरेलू हिंसा से पीड़ित थी। एक वक्त ऐसा आया जब मैं इसे सहन नहीं कर पाई। ये मेरे लिए काफी डरावना था। मैंने और मेरे परिवार वालों ने मेरे पति को समझाने की खूब कोशिश की, काउंसलिंग का भी सहारा लिया लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। ये पहली बार है जब मैं इस घटना पर बोल रही हूं। आज तक मैं चुप रही क्योंकि मैं इस उम्मीद में थी कि वो बदल जाएगा और हमारी शादी बच जाएगी लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ। मैंने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुई। इसकी वजह से मैं ज्यादातर वक्त डिप्रेश में रहने लगी। हालांकि कभी अच्छा वक्त भी आता था और मुझे लगता था कि सब ठीक है लेकिन जब आपकी जिंदगी में सबकुछ पहले से ही बुरा चल रहा हो तो वो खुशी भी गायब हो जाती है।'
घरेलू हिंसा का शिकार हुई हीरोइन का खुलासा, पति ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान
3 of 5
वैष्णवी यहीं नहीं रुकीं और फिर आगे उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसके बारे में जानकर आपके भी रौंगट खड़े हो जाएंगे। वैष्णवी ने कहा,' एक सुबह बहुत ही भयानक हादसा हुआ। वो मुझे मार ही डालता लेकिन उससे पहले ही मैं घर से भाग गई। उसने मुझे इतनी बुरी तरह से पीटा था कि मेरी टांग से खून बहने लगा। शारीरिक, मानसिक और इमोशनल रूप से उसकी पत्नी के रूप में वो मेरा आखिरी दिन था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू हिंसा का शिकार हुई हीरोइन का खुलासा, पति ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान
4 of 5
हालांकि ऐसा नहीं है कि इसके बाद वैष्णवी चुप बैठी रहीं। उन्होंने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई लेकिन ये फैसला लेने में उन्हें लंबा वक्त लग गया। उनकी हालत अब ऐसी हो गई है कि फिलहाल वो ना तो शादी के मूड में हैं और ना ही किसी तरह के अफेयर के।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा का शिकार हुई हीरोइन का खुलासा, पति ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान
5 of 5
वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक फिल्म भी साइन की है। हाल ही में वो टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में भी नजर आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।