फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन 2019: असलियत में छोटे भाई तुषार के साथ कैसा है एकता कपूर का रिश्ता?

Tue, 13 Aug 2019 07:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 13 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan special Tusshar Kapoor on bonding with Ekta Kapoor
Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor - फोटो : file photo

टीवी हो या फिर बॉलीवुड कुछ ऐसे फील्ड हैं जिसमें भाई-बहन की जोड़ी बहुत पॉपुलर है। ऐसी ही एक जोड़ी टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) और तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) की है। यह दोनों खास बॉन्ड शेयर करते हैं। खास बात है तुषार कुपूर ने एकता की फिल्मों में भी काम किया है। एकता और तुषार भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं लेकिन दोनों का काम एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। इस बार रक्षाबंधन 15 अगस्त को है। जानिए तुषार और एकता रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के त्योहार को किस तरह से मनाते हैं। 

Raksha Bandhan special Tusshar Kapoor on bonding with Ekta Kapoor
ekta tusshar - फोटो : file photo

तुषार ने डीएनए को इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात कही थी। इस दौरान तुषार ने अपने एकता के रिश्ते के बारे में भी बताया था। तुषार ने कहा- 'बचपन में सारी कजन सिस्टर्स आती थीं और राखी बांधती थी। उस वक्त हम लोगों के मन में यही इच्छा रहती थी कि बिल्डिंग की कोई भी लड़की बिना राखी बांधे न जाए। साथ ही हम लोग इस बात की भी होड़ लगाते थे कि किसे सबसे ज्यादा राखी बंधी। हालांकि अब बहुत कुछ बदल गया है।'  

Raksha Bandhan special Tusshar Kapoor on bonding with Ekta Kapoor
Tusshar Kapoor Ekta Kapoor

तुषार ने कहा- 'जब भी मैं और एकता रक्षाबंधन पर मिलते हैं तो खूब मस्ती करते हैं। अगर मैं शहर में नहीं होता हूं तो वह या तो राखी खरीदकर रख लेती है या फिर मुझे भेज देती है। यह एक रिवाज है जो हम लोग फॉलो करते आए हैं लेकिन अब समय की बंदिशों की वजह से कई बार ऐसा नहीं हो पाता। बचपन में मैं और एकता खूब लड़ाई करते थे लेकिन समय के साथ हम दोनों ने एक दूसरे के काम में दखलअंदाजी करना छोड़ दिया, अब हम लोग दोस्त ज्यादा हैं। पहले हम लोग कार और रूम शेयर करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan special Tusshar Kapoor on bonding with Ekta Kapoor
Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor - फोटो : file photo

इसके साथ ही तुषार ने कहा- 'भले ही हम लोग एक ही घर में रहते हो लेकिन करियर के साथ-साथ दोनों के दोस्त भी अलग हैं। हम लोगों ने एक दूसरे को ज्यादा स्पेस दे रखा है। अब हम लोगों का मिलना बहुत कम हो पाता है। जब भी कभी डिनर पर मुलाकात हो जाती है हम लोग खूब बाते करते हैं। हम लोगों के बीच कुछ भी फॉर्मल नहीं है।' 

विज्ञापन
Raksha Bandhan special Tusshar Kapoor on bonding with Ekta Kapoor
Mallika, Ekta Kapoor and Tusshar Kapoor - फोटो : twitter

आपको बता दें, तुषार कपूर और एकता कपूर फिल्म स्टार जितेंद्र के बच्चे हैं। एकता कपूर को टेलीविजन की क्वीन कहा जाता है तो वहीं तुषार फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। तुषार कपूर आखिरी बार फिल्म गोलमाल अगेन थी और वेब सीरीज 'बू' में नजर आए थे। इसमें तुषार के अलावा मल्लिका शेरावत भी थीं। एकता कपूर इन दिनों सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' के लिए चर्चाओं में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed