{"_id":"5cddf462bdec22075f578445","slug":"tv-actress-mahika-supports-karan-singh-oberoi-in-rape-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा बेदी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने रेप केस में करण ओबेरॉय को किया सपोर्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पूजा बेदी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने रेप केस में करण ओबेरॉय को किया सपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 17 May 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण सिंह ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्टर करण सिंह ओबेरॉय पिछले दिनों से रेप मामले में गिरफ्तार हैं। वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उनपर एक महिला के साथ दुष्कर्म व उसे ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। ऐसे में पूजा बेदी, सुधांशु पांडे के बाद अब टीवी एक्ट्रेस माहिका भी करण के सपोर्ट में उतरी हैं। बता दें कि करण की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके सपोर्ट में कई एक्टर्स ने सामने आकर बयान दिए हैं।
2 of 5
Mahika Sharma
माहिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि आपसी सहमति से बने शरीरिक संबंधों को रेप के दायरे से बाहर किए जाने की जररूत है। उन्होंने आगे कहा 'ये बात मेरी समझ से परे है कि लोग एक-दूजे की सहमति से बनाए गए संबंधों को बाद में रेप कहने पर हिचकते क्यों नहीं हैं।' माहिका का मानना है कि ऐसे मामलों को रेप की जगह फेक रिलेशन केस कहा जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। टीवी एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें इस केस के बारे में ज्यादा पता नहीं है,लेकिन ऐसे मामले में रेप शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
3 of 5
karan singh oberoi
बता दें कि इससे पहले करण की दोस्त पूजा बेदी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं । करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था । पूजा, करण को 15 साल से जानती हैं। पूजा ने करण को बेगुनाह बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करन ओबरॉय
पूजा ने एक बार फिर एक वेबसाइट से बात की थी। उन्होंने बताया था कि पुलिस की कस्टडी में करण की कैसी हालत हो गई है । करण इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं । वो फिजिकली और मेंटली कमजोर होते जा रहे हैं। पूजा ने कहा कि एक झूठे केस में किसी को फंसाना बेहद गलत है ।
विज्ञापन
5 of 5
karan oberoi
- फोटो : social media
पूजा के मुताबिक, 'पुलिस ने बताया था कि FIR में विरोधाभास है। जो कुछ भी चल रहा है वो बिलकुल साफ है । वो बिना किसी गलती के ही सजा काट रहा है। उसे मिल रहे प्यार से वो काफी खुश है। हम दुआ करते है कि वो जल्द ही बाहर आ जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।