फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा बेदी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने रेप केस में करण ओबेरॉय को किया सपोर्ट

Fri, 17 May 2019 01:00 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 17 May 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
tv actress mahika supports karan singh oberoi in rape case
करण सिंह ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्टर करण सिंह ओबेरॉय पिछले दिनों से रेप मामले में गिरफ्तार हैं। वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उनपर एक महिला के साथ दुष्कर्म व उसे ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। ऐसे में पूजा बेदी, सुधांशु पांडे के बाद अब टीवी एक्ट्रेस माहिका भी करण के सपोर्ट में उतरी हैं। बता दें कि करण की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके सपोर्ट में कई एक्टर्स ने सामने आकर बयान दिए हैं।



 

tv actress mahika supports karan singh oberoi in rape case
Mahika Sharma

माहिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि आपसी सहमति से बने शरीरिक संबंधों को रेप के दायरे से बाहर किए जाने की जररूत है। उन्होंने आगे कहा 'ये बात मेरी समझ से परे है कि लोग एक-दूजे की सहमति से बनाए गए संबंधों को बाद में रेप कहने पर हिचकते क्यों नहीं हैं।' माहिका का मानना है कि ऐसे मामलों को रेप की जगह फेक रिलेशन केस कहा जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। टीवी एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें इस केस के बारे में ज्यादा पता नहीं है,लेकिन ऐसे मामले में रेप शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।  

tv actress mahika supports karan singh oberoi in rape case
karan singh oberoi

बता दें कि इससे पहले करण की दोस्त पूजा बेदी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं । करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था । पूजा, करण को 15 साल से जानती हैं। पूजा ने करण को बेगुनाह बताया । 

विज्ञापन
विज्ञापन
tv actress mahika supports karan singh oberoi in rape case
करन ओबरॉय

पूजा ने एक बार फिर एक वेबसाइट से बात की थी। उन्होंने बताया था कि पुलिस की कस्टडी में करण की कैसी हालत हो गई है । करण इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं । वो फिजिकली और मेंटली कमजोर होते जा रहे हैं। पूजा ने कहा कि एक झूठे केस में किसी को फंसाना बेहद गलत है ।

विज्ञापन
tv actress mahika supports karan singh oberoi in rape case
karan oberoi - फोटो : social media

पूजा के मुताबिक, 'पुलिस ने बताया था कि FIR में विरोधाभास है। जो कुछ भी चल रहा है वो बिलकुल साफ है । वो बिना किसी गलती के ही सजा काट रहा है। उसे मिल रहे प्यार से वो काफी खुश है। हम दुआ करते है कि वो जल्द ही बाहर आ जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed