माही विज टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने 'बालिका वधू' और 'कैसी लागी लगन' जैसे सीरियलों और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो के जरिए खुद को साबित किया है, लेकिन अब माही एक दूसरी वजह से चर्चा में हैं। ये हैं उनका धार्मिक पक्ष।
दो साल से इस हिन्दू हीरोइन ने नहीं छोड़ा एक भी रोजा
माही ने हाल ही में इफ्तार की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो इफ्तार कर रही हैं। इससे लगा कि वो किसी इफ्तार पार्टी में गई होंगी लेकिन उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपने धार्मिक पक्ष के बारे में जो बातें की हैं वो वाकई ध्यान खींचती हैं। माही ने बताया कि उन्होंने पिछले दो साल से एक भी रोजा नहीं छोड़ा है। माही ने रमजान को लेकर कई बातें की हैं।
दो साल से इस हिन्दू हीरोइन ने नहीं छोड़ा एक भी रोजा
माही का कहना है कि वो पिछले दो साल से रमजान के महीने में रोजे रखती हैं। वो सुबह उठकर सहरी करती हैं और फिर शाम में इफ्तार करती हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं जब उनका रोजा छूटा हो। वो कहती हैं कि मुझे लगता है कि ईश्वर मुझसे ये चाहता है।
दो साल से इस हिन्दू हीरोइन ने नहीं छोड़ा एक भी रोजा
माही कहती हैं कि रोजे रखने से उन्हें दिल का सुकून मिलता है। वो कहती हैं कि जब से खुदा की तरफ गई हैं उनकी जिंदगी में सब अच्छा होने लगा है। जब माही से सवाल हुआ कि वो किस धर्म को मानती हैं तो उन्होंने अपने जवाब से चौंका दिया।
दो साल से इस हिन्दू हीरोइन ने नहीं छोड़ा एक भी रोजा
माही विज के बारे में नेट पर खोजने पर उनका धर्म हिन्दू मिलता है लेकिन वो कहती है कि वो किसी भी धर्म को नहीं मानतीं हैं। वो रोजे रखने की वजह धार्मिक नहीं मानती हैं। फास्ट की बात पर माही कहती हैं कि वो रोजे ही नहीं रखती बल्कि सिख धर्म में माने जाने वाले चालिया (40 दिन के फास्ट) के दौरान भी फास्ट करती हैं।