'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण से दर्शक काफी खुश हैं। 28 मार्च से डीडी नेशनल पर इसका प्रसारण जैसी ही शुरू हुआ तो लोगों की आंखें भी नम हो गई। यहां तक कि सोशल मीडिया पर रामायण भी ट्रेंड करने लगा। 'रामायण' के प्रसारण पर जहां सभी लोग खुश हैं वहीं एक अभिनेत्री ने 'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट होने पर ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।
'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट पर बिगड़े इस अभिनेत्री के बोल, सोशल मीडिया पर हो रही गिरफ्तारी की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस अभिनेत्री का नाम कविता कौशिक (Kavita Kaushik) है। कविता ने ट्विटर पर 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर कटाक्ष करते हुए लिखा- 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।' कविता का यह बयान ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया और वो सोशल मीडिया पर 'रामायण' की एडल्ट फिल्मों से तुलना करने पर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Khud toh parliament mei baith ke phone pe porn dekhte hai, humko Ramayan dekhne ko keh rahe hai🤨
एक यूजर ने ट्वीट किया- 'दिल्ली पुलिस इसे गिरफ्तार करो इसने रामायण की एडल्ट फिल्मों से तुलना की है। ये सही नहीं है अब ये बात धर्म पर आई है।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'अरे अच्छा शो है। बाकी लोग पार्लियामेंट में कुछ भी देखें, अपने को तो रामायण देखने का चांस मिल रहा है। इसकी भी खुशी मनाओ दीदी।'
तीसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'तुमसे कौन कह रहा है देखने को। तुम इतनी महत्वपूर्ण हो नहीं। पता भी है डीडी कौन से चैनल नंबर पर आता है। बेकार के ट्वीट मत करो। इस समय का सही इस्तेमाल करो।'
आपको बता दें, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दो दिन पहले ही 'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट होने का एलान किया था। इसके बाद से ही दर्शक रामायण देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'रामायण' के अलावा 'महाभारत' का भी दोबारा टेलीकास्ट शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से जरूरी सेवाओं के अलावा सभी कुछ लॉकडाउन है। फिल्मों और टीवी सीरियल्स की भी शूटिंग बंद हो गई है। इसकी वजह से सरकार ने बेहतर मनोरंजन के उद्देश्य से इन शोज को प्रसारण दोबारा शुरू किया है।
दूरदर्शन पर सर्कस, ब्योमकेश बख्शी की वापसी, आज से फिर शुरू होगा इन धारावाहिकों का प्रसारण