फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamya Panjabi Birthday: निगेटिव किरदार कर मशहूर हुईं काम्या पंजाबी, ऐसा रहा अब तक का सफर

Tue, 11 Aug 2020 06:36 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 11 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Kamya Panjabi Birthday Special here know about her life facts
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या पंजाबी टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनके निभाए गए कई निगेटिव किरदार आज भी लोगों को याद हैं। यही नहीं बल्कि कुछ किरदारों के नाम से ही काम्या की पहचान बन गई। काम्या का जन्म 13 अगस्त 1979 को हुआ। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Kamya Panjabi Birthday Special here know about her life facts
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या पंजाबी ने सीरियल 'रेत', 'अस्तित्व- एक प्रेम कहानी' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में निगेटिव किरदार किए। इसके अलावा वो सीरियल 'पिया का घर', 'मर्यादा- लेकिन कब तक' और 'क्यों होता है प्यार' में पॉजिटिव रोल में दिखीं। काम्या ने 'कॉमेडी सर्कस' के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया और दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब रहीं।

Kamya Panjabi Birthday Special here know about her life facts
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के अलावा काम्या ने फिल्मों में भी काम किया है। उनकी मुख्य फिल्मों में 'कहो ना प्यार है', 'ना तुम जानो ना हम', 'यादें', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'कोई मिल गया' हैं। काम्या ने 'बिग बॉस' के सीजन सात में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Panjabi Birthday Special here know about her life facts
प्रत्यूषा बनर्जी, काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' में रहते हुए काम्या पंजाबी की दोस्ती 'बालिका वधू' में मुख्य भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी से हो गई। साल 2016 में जब प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर ली तो काम्या सदमे में चली गई थीं। प्रत्युषा के निधन के बाद काम्या उनके लिए न्याय की मांग करने वालों में से एक रहीं।

विज्ञापन
Kamya Panjabi Birthday Special here know about her life facts
शलभ डांग के साथ काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या ने इसी साल 10 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी की। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। काम्या की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। जिसके बाद साल 2013 में काम्या ने तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Oyeeeee 6 Mahine ho gaye 💃🏻💃🏻💃🏻 #10thfeb2020 @shalabhdang

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed