फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी पर मिलिए छोटे परदे के टॉप 10 कन्हैया से, देखिए बजरंग बली की कहानी में कहां से आए श्रीकृष्ण

Tue, 11 Aug 2020 05:42 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 11 Aug 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
journey of Krishna roles on indian television from 1993 till latest shri krishna
टीवी के श्रीकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

बी आर चोपड़ा की महाभारत में  कृष्ण के  रोल के लिए अभिनेता नीतीश भारद्वाज की दिलचस्पी ही नहीं थी। वह तो महाभारत में कुछ और ही बनना चाहते थे। लेकिन, विधि का विधान रहा कि विदुर और नकुल के रोल का ऑफर ठुकराने के बाद उन्हें युगदृष्टा श्रीकृष्ण का रोल मिला। दर्शकों के मनोरंजन के लिए कृष्ण बनने वाला वह अर्जुन के अकेले सारथी नहीं हैं। चलिए आज हम आपकी भेट कराते हैं छोटे परदे के 10 मनमोहनों से।

journey of Krishna roles on indian television from 1993 till latest shri krishna
सुमेध मुद्गलकर - फोटो : Social Media

कलाकार : सुमेध मुद्गलकर
धारावाहिक : राधाकृष्ण (2018)

स्टार नेटवर्क पर दो साल से प्रसारित हो रहे इस  शो में सुमेध मुद्गलकर भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। इस शो को भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को केंद्र में रखकर ही बनाया गया लेकिन अब इसमें अर्जुन का एंगल भी निकल आया है। कमाल की बात तो यह है कि इस शो के शुरू होने के पांच साल पहले बनी महाभारत में कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज जैन इस शो में कथा वाचक की भूमिका निभा रहे हैं।

journey of Krishna roles on indian television from 1993 till latest shri krishna
राहुल शर्मा - फोटो : Social Media

कलाकार : राहुल शर्मा / कुलदीप सिंह
धारावाहिक : विघ्नहर्ता गणेश (2017)

इस शो में भगवान कृष्ण के किरदार में राहुल शर्मा और कुलदीप सिंह नजर आए। इस शो को भगवान श्री गणेश की लीलाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया। राहुल शर्मा को टीवी के धारावाहिक 'एक घर बनाऊंगा' और 'एक रिश्ता ऐसा भी' जैसे शो में बेहतरीन किरदार करने के लिए जाना जाता है। साथ ही कुलदीप ने खुद की पहचान एक गजल संगीतकार के रूप में बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
journey of Krishna roles on indian television from 1993 till latest shri krishna
गगन मलिक - फोटो : Social Media

कलाकार : गगन मलिक
धारावाहिक : संकट मोचन महाबली हनुमान (2015)

इस शो को भगवान हनुमान के नजरिए से बनाया गया था। इस शो में भगवान श्री राम, विष्णु और कृष्ण का किरदार करने वाले अभिनेता गगन मलिक ने अपने जीवन का सबसे अच्छा अभिनय इसी शो में किया है। दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के कारण यह शो दो साल से ज्यादा समय तक टीवी पर चला।

विज्ञापन
journey of Krishna roles on indian television from 1993 till latest shri krishna
सौरभ पांडे - फोटो : Social Media

कलाकार : सौरभ पांडे
धारावाहिक : सूर्यपुत्र कर्ण (2015)

ज्यादातर पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिकों का निर्माण करने वाले सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने  इस शो की रचना की। इस शो को कुंती के पहले पुत्र कर्ण को केंद्र में रखकर बनाया गया था। यहां भगवान श्री कृष्ण के रूप में सौरभ पांडे नजर आए। हालांकि उनकी कहानी को इस शो में प्रमुखता से नहीं परोसा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed