फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: तुनिशा केस में आया नया मोड़, मौत से 15 मिनट पहले एक्ट्रेस ने इस शख्स को किया था वीडियो कॉल

Mon, 09 Jan 2023 06:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 09 Jan 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case Sheezan Khan Lawyer revealed Actress Dated a boy Named Ali
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

तुनिशा आत्महत्या मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। मुंबई की एक कोर्ट में सोमवार को इस केस पर सुनवाई हुई, जिसमें शीजान खान के वकील ने कई बड़े खुलासे किए। एक्टर के वकील ने कोर्ट को बताया कि ब्रेकअप के बाद तुनिशा की जिंदगी में एक नया शख्स आ चुका था। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बात की जानकारी तुनिशा की मां को भी थी। 


Pathaan Trailer: ‘पठान’ के ट्रेलर से पहले निकिता ने किया दीपिका का समर्थन, नारंगी बिकिनी में कराया बोल्ड फोटो

Tunisha Sharma Suicide Case Sheezan Khan Lawyer revealed Actress Dated a boy Named Ali
शीजान खान के परिवार के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने सुनवाई के दौरान कई बड़े खुलासे करते हुए कोर्ट को बताया कि शीजान और तुनिशा का रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस ने टिंडर जॉइन कर लिया था। इसके बाद उनकी बातचीत अली नाम के एक शख्स से शुरू हो गई थी। शीजान के वकील ने दावा किया कि तुनिशा उनके साथ डेट पर भी गई थीं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 21 से 23 दिसंबर के बीच तुनिशा ने अली से बात की थी। वकील के मुताबिक 23 दिसंबर को तुनिशा ने अली के फोन से अपनी मां को वीडियो कॉल भी किया था।
Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने आगे बढ़ाई जमानत याचिका

Tunisha Sharma Suicide Case Sheezan Khan Lawyer revealed Actress Dated a boy Named Ali
शीजान खान की मां के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शैलेंद्र मिश्रा ने कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा  करते हुए बताया कि मौत से 15 मिनट पहले उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि अली से ही वीडियो कॉल पर बात की थी। शीजान के वकील के मुताबिक तुनिशा ने अपने को-स्टार और दोस्त पार्थ को भी अपनी समस्या बताई थी। उन्होंने एक्टर को रस्सी भी दिखाई थी, जो इस बात का संकेत है कि तुनिशा के मन में आत्महत्या के विचार आ रहे थे। वकील के मुताबिक शीजान को इस बात का पता चलने पर उन्होंने तुरंत तुनिशा के घरवालों को यह जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने  एक्ट्रेस के घरवालों को उनका ध्यान रखने के लिए भी कहा था। 
Exclusive Interview: ‘गोपी’ की रिकॉर्डिंग से पहले दिलीप कुमार ने रखी ये शर्त, रोहन कपूर ने किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case Sheezan Khan Lawyer revealed Actress Dated a boy Named Ali
तुनिशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तुनिशा ने बीते साल 24 दिसंबर को टीवी शो अलीबाबा के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा की मौत के बाद एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मा ने शीजान पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 11 जनवरी को होगी।
Bollywood Celebs: मानसिक बीमारियों पर खुलकर बात करते हैं ये सितारे, खुद भी दे चुके हैं डिप्रेशन को मात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed