फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Suicide: वायरल हुआ तुनिशा का मेकअप कराते हुए छह घंटे पुराना फोटो, इस हालत में नजर आई थीं अभिनेत्री

Sat, 24 Dec 2022 07:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
tunisha sharma suicide actress Six hours old photo of Tunisha doing make up goes viral
तुनिशा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान है। सीरियल के सेट पर मौजूद हर कलाकार स्तब्ध है। उनका कहना है कि अभी तो वह ठीक थी। अचानक क्या हो गया? इस बीच तुनिशा शर्मा का आखिरी फोटो भी सामने आ गया है। उन्होंने करीब छह घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी, जिसमें वह मेकअप कराती दिखी थीं। हालांकि, फोटो में तुनिशा बेहद गमगीन नजर आईं।


 

tunisha sharma suicide actress Six hours old photo of Tunisha doing make up goes viral
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

यह है पूरा मामला
सोनी सब टीवी के सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' में शहजादी मरियम का किरदार निभा रहीं तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। वह सीरियल के सेट पर ही मेकअप रूम में फंदे पर लटकी मिलीं। आनन-फानन में तुनिशा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी तक तुनिशा की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

tunisha sharma suicide actress Six hours old photo of Tunisha doing make up goes viral
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

आखिरी तस्वीर में उदास दिखीं तुनिशा
अब तुनिशा की आखिरी इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मेकअप कराती हुई दिखीं, लेकिन बेहद उदास नजर आईं। हालांकि, इस फोटो को देखने के बाद भी कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि तुनिशा अब इस दुनिया में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tunisha sharma suicide actress Six hours old photo of Tunisha doing make up goes viral
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

साथी कलाकारों ने कही यह बात
तुनिशा की मौत की खबर जानने के बाद 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' सीरियल के सभी कलाकार बेहद हैरान हैं। उनका कहना है कि तुनिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह हमेशा खुश रहती थीं और सेट पर हर किसी के साथ हंसी-मजाक करती थीं। तुनिशा के इस कमद से हर कोई सदमे में हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी इसी तरह अचानक आत्महत्या कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed