फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 36: इस हफ्ते नंबर वन रहा शो ‘अनुपमां’, चौथे स्थान के साथ ‘उड़ारियां’ ने पहली बार लिस्ट में बनाई जगह

Thu, 16 Sep 2021 07:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 16 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
TRP WEEK 36: 'Anupama' becomes the number one show this week check here the top 5 show in TRP this week
TRP WEEK 36 - फोटो : सोशल मीडिया

किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 36वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज हैं शामिल।


 
अनुपमां
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमां एक बार फिर नंबर वन पर पहुंच गया है। शो में आए कई ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अनुपमा की जिंदगी में अनुज कपाड़िया की एंट्री के बाद अनुज का अनुपमा को अपनी कंपनी में बराबरी की साझेदारी का ऑफर देना लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है। 
 

TRP WEEK 36: 'Anupama' becomes the number one show this week check here the top 5 show in TRP this week
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 
टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर नील भट्ट और आएशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' बना हुआ है। इस सीरियल में पाखी-सई की कैटफाइट अभी भी जारी है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सीरियल इन दिनों दिलचस्प मोड़ ले रहा है। इस शो में मेकर्स खूब सारा मसाला डाल रहे हैं जिसके चलते इस शो की टीआरपी काफी ज्यादा है।

TRP WEEK 36: 'Anupama' becomes the number one show this week check here the top 5 show in TRP this week
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली 
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली सीरियल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीवी सीरियल इमली में इन दिनों मालिनी अपनी उंगली पर हर किसी को नचा रही है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। सुंबुल तौकीर खान का ये सीरियल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP WEEK 36: 'Anupama' becomes the number one show this week check here the top 5 show in TRP this week
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां 
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहली बार कलर्स चैनल के शो उड़ारियां ने जगह बना ली हैं। यह शो इस लिस्ट में चौथे पायदान पर रहा। शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन
TRP WEEK 36: 'Anupama' becomes the number one show this week check here the top 5 show in TRP this week
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में दिखाई जा रही कहानी दर्शकों का दिल बहला रही है। ऐसे में इस बार ये शो टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर खुद को बनाए रखने में कामयाब रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed