ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 22वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर ही है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। टीआरपी लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिले हैं। हालांकि, इस बार 'अनुपमां' की टीआरपी रेटिंग थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' ने अपनी जगह पर कायम है। बीते हफ्ते की तरह ही इस बार भी ज्यादातर दर्शकों ने पुराने पसंदीदा धारावाहिकों को ही लिस्ट में खास जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
TRP: 'अनुपमां' में आए ट्विस्ट का शो को मिला फायदा, शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ने टॉप पांच में बनाई जगह, देखें लिस्ट
अनुपमां
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की इस हफ्ते की टीआरपी में सुधार आया है इसके साथ ही इस शो ने गुम है किसी के प्यार में और इमली को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल इस शो में अनुपमा के पति वनराज की काव्या से शादी हो रही है। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे वनराज और काव्या की शादी के बाद बापूजी घर के तीन हिस्से कर देंगे। जिसमें एक हिस्सा वनराज तो एक हिस्सा उनकी बेटी डॉली के नाम किया जाएगा और तीसरा हिस्सा अनुपमा का होगा।
इमली
बीते कई हफ़्तों की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर इमली का कब्जा बरकरार है। जल्द ही इमली में शो में देखने को मिलेगा कि अनु जी की वजह से आदित्य के साथ उसके सभी परिवार वाले जेल में बंद हो जाते हैं। अपने परिवार को इस तरह से जेल में देख इमली गुस्से से लाल हो जाती और सामने कड़ी अनु जी को काफी कुछ सुनाती है।
गुम है किसी के प्यार में
दो हफ्तों तक नंबर वन पर रहने के बाद गुम है किसी के प्यार में अपने पुरानी जगह पर लौट आया है। जल्द शो में देखने को मिलेगा कि सनी विराट से कहता है कि सई उससे प्यार करती है इसलिए उसे पाखी के साथ उसके रिश्ते की परवाह है, पाखी यह सुन लेती है और चौंक जाती है।
सुपर डांसर चैप्टर 4
वहीं इस बार टीआरपी लिस्ट में सुपर डांसर चैप्टर 4 की सरप्राइजिंग एंट्री हुई है। शिल्पा शेट्टी की वापसी सोनी टीवी के सुपर डांसर के लिए काफी ज्यादा लकी साबित हुई है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और अनुराग बसु इस शो को जज करते हैं।