ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 20वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर ही है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। नई टीआरपी लिस्ट में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। इस बार भी 'अनुपमां' की टीआरपी रेटिंग पर बड़ा असर हुआ है। इसके साथ ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। बीते हफ्ते की तरह ही इस बार भी ज्यादातर दर्शकों ने पुराने पसंदीदा धारावाहिकों को ही लिस्ट में खास जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
TRP Week 20: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बना नंबर वन शो, 'अनुपमां' की टीआरपी में चौथे हफ्ते भी गिरावट
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने जबरदस्त वापसी की है। कार्तिक अपनी दिवंगत पत्नी नायरा की हमशक्ल सीरत की शादी रणबीर से करवा रहा है। शादी की सभी रस्में भी शुरू हो चुकी हैं हालांकि रणबीर के पिता नरेंद्र चौहान दोनों की शादी के खिलाफ है। शादी रुकवाने के लिए नरेंद्र ने गुंडे भी भिजवाए थे, जिसके बाद कार्तिक ने शादी का समय और कुछ रस्में बदल दी हैं।
स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन शो बना हुआ था जिसे ये रिश्ता क्या कहलाता है ने रिप्लेस कर दिया है। शो में विराट, सई और पत्रलेखा का लव ट्रायएंगल दिखाया जा रहा है। विराट और पत्रलेखा एक दूसरे से प्यार करते थे हालांकि मजबूरी में विराट की शादी सई से हो जाती है।
टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर सीरियल इमली ने कब्जा किया है। आदित्य और इमली की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। आदित्य, इमली और अपनी मजबूरी में हुई शादी को एक मौका देना चाहते हैं हालांकि वो मालिनी का घर तोड़ने के लिए राजी नहीं हैं। इसी बीच आदित्य की पत्नी मालिनी इमली को बताती है कि वो कुणाल नाम के एक लड़के को पसंद करती हैं जिसके लिए वो आदित्य को छोड़ना चाहती है।
पिछले काफी हफ्तों से लगातार पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रहने वाले शो अनुपमां को इस लगातार चौथे हफ्ते करारा झटका लगा है। फिलहाल, इस सीरियल में तलाक का ट्रैक शुरू हो गया है। अनुपमा और वनराज के तलाक के बाद अब वनराज की गर्लफ्रेंड काव्या ने भी अपने पति अनिरुद्ध से तलाक ले लिया है। पति से तलाक लेने के बाद काव्या घरवालों को बताती है कि वो जल्द वनराज से शादी करने वाली है जिसकी जिम्मेदारियां वो सभी घरवालों को सौंपती है।