फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी सेलेब्स: आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके हैं ये सितारे, एक ने तो तय किया था देह व्यापार का रास्ता

Thu, 27 May 2021 04:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 27 May 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Dholakia to Shilpa Shinde these tv celebs faced financial crisis at one point of life
उर्वशी ढोलकिया, अमित साध, शिल्पा आनंद - फोटो : Instagram

मनोरंजन जगत की दुनिया में हर तरफ चकाचौंध और खुशियां ही नजर आती हैं। सितारों की लग्जीरियस लाइफस्टाइल देखकर हर किसी को यही लगता है कि दुख और परेशानी से इनका दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी सेलेब्स की जिंदगी को देखकर भी लोग यही सोचते हैं कि इनके जीवन में सिर्फ सुख ही सुख है। हालांकि ये बात सच नहीं हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है।



इन सेलेब्स ने किया है आर्थिक तंगी का सामना

बुरा वक्त और खराब परिस्थितियां किसी की भी आ सकती हैं और मनोरंजन जगत के कई सितारे ऐसी ही परेशानी से गुजरे हैं। हालांकि उन्होंने अपने बुरे समय का धैर्य के साथ सामना किया और साबित किया कि वक्त बदलते देर नहीं लगती। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्हें कभी करना पड़ा था आर्थिक तंगी का सामना।

Urvashi Dholakia to Shilpa Shinde these tv celebs faced financial crisis at one point of life
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Instagram: @urvashiidholakia

उर्वशी ढोलकिया

छोटे पर्दे पर कोमोलिका का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बस जाने वाली उर्वशी ढोलकिया ने निजी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। एकता कपूर के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में उन्होंने खलनायिका का किरदार निभाया था जिससे वो सुपरहिट हो गईं थीं। असल जिंदगी में वो दो बेटों की मां हैं जिनकी उन्होंने अकेले दम पर परवरिश की है। ऐसे में शो खत्म होने के बाद से ऐसा भी वक्त आया था जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। हालांकि उर्वशी इन उलझनों से घबराईं नहीं और मेहनत कर अपनी परेशानी दूर की।

Urvashi Dholakia to Shilpa Shinde these tv celebs faced financial crisis at one point of life
अमित साध - फोटो : Instagram

अमित साध

बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके अमित साध छोटे पर्दे पर भी शोहरत पा चुके हैं। हालांकि उनके जीवन में एक वक्त ऐसा आया था जब उनके सारे पैसे खत्म हो गए थे। अमित ने बताया था कि अभिनय में करियर बनाने के चलते उन्हें अपनी बाइक और कुछ कीमती सामान बेचना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे को अलविदा कहकर बड़े पर्दे का रुख किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Dholakia to Shilpa Shinde these tv celebs faced financial crisis at one point of life
श्वेता प्रसाद बसु - फोटो : Instagram

श्वेता बसु प्रसाद

'मकड़ी' फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर पहचान बनाने वाली श्वेता बसु प्रसाद भी आर्थिक तंगी का शिकार हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उनका नाम देह व्यापार में भी सामने आया था। इस पर उनका कहना था कि पैसी की कमी के कारण उन्हें ये सब करना पड़ा क्योंकि उनके लिए सभी रास्ते बंद हो चुके थे। हालांकि आज वो अपने अतीत को भुलाकर आगे बढ़ चुकी हैं और अभिनय में नाम कमा रहीं हैं।

विज्ञापन
Urvashi Dholakia to Shilpa Shinde these tv celebs faced financial crisis at one point of life
शिल्पा शिंदे - फोटो : Instagram

शिल्पा शिंदे

छोटे पर्दे पर अंगूरी भाभी बनकर घर घर मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे भी आर्थिक तंगी का सामना कर चुकी हैं।शो 'भाबी जी घर पर हैं' में प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ पेमेंट को लेकर हुए विवाद के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने शो से ही किनारा कर लिया था। 'भाबी जी घर पर हैं' के अलावा शिल्पा ने 'बिग बॉस11' का खिताब भी अपने नाम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed