ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया 17वें हफ्ते की टीवी शो की टीआरपी जारी कर दी है। नई टीआरपी लिस्ट में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। बीते हफ्ते की तरह इस बार भी ज्यादातर दर्शकों के उन्हीं पुराने पसंदीदा सीरियल को लिस्ट में जगह मिली है। यहां जानिए टीआरपी लिस्ट में इस बार कौन से टीवी शो ने सफलता पाई है और किसने नहीं।
TRP Week 17: रेटिंग की रेस में 'अनुपमां' का हुआ बुरा हाल, 'गुम है किसी के प्यार में' का पहले स्थान पर कब्जा
गुम है किसी के प्यार में
पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' पहले नंबर पर काबिज है। अक्सर टीआरपी लिस्ट में तीसरे या चौथे नंबर पर रहने वाले शो गुम है किसी के प्यार में को टीआरपी में पहला स्थान मिला है। शो में चल रहा ट्रैक फैंस को जबरदस्त पसंद आ रहा है। फिलहाल इस सीरियल में विराट का काफी बड़ा एक्सीडेंट हो गया है और वहां उस हालत में भी वो पाखी को छोड़ साई का साथ देता हुआ नजर आने वाला है।
इमली
टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर सीरियल इमली ने कब्जा किया है। आदित्य और इमली की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सुम्बुल तौकीर और गश्मीर महाजनी के सीरियल की कहानी की बात करें तो फिलहाल इमली और आदित्य की लव स्टोरी में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इमली है कि मालिनी की खातिर आदित्य को स्वीकार नहीं कर रही है।
अनुपमां
पिछले काफी हफ्तों से लगातार पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रहने वाले शो अनुपमां को इस लगातार दूसरे हफ्ते करारा झटका लगा है। फिलहाल इस सीरियल में एक काफी बड़ा ट्विस्ट आया है। जल्द ही हम देखेंगे, अनुपमांऔर वनराज अपने बेटे समर की सगाई नंदिनी के साथ एक रिसॉर्ट में होने जा रही है। दोनों हर किसी को इसके बारे में बता रहे हैं समर और नंदिनी भी इसके लिए तैयार हो गए हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने कमबैक के बाद अपनी जगह को मेंटेन किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते चौथे स्थान पर आ गया है। शो में दिखाया जा रहा है कि सुवर्णा मनीष और खुद को कार्तिक की शादी में माता पिता बनने को कहती है। शो में चल रहा ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है।