बार्क ने चौथे हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है। पिछले हफ्ते कौन से रियलिटी शो या सीरियल को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, इसका भी खुलासा हो गया है। हर बार पहले नंबर पर आने वाला स्टार प्लस का फेमस डेली सोप ‘अनुपमा’ इस हफ्ते भी पहले नंबर पर ही है। जानें इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह?
TRP Week 4: 'अनुपमा' को नहीं दे पा रहा कोई टक्कर, टॉप 5 में इन धारावाहिकों ने बनाई जगह
अनुपमा
अनुपमा पिछले हफ्ते भी पहने नंबर पर रहा। शो की टीआरपी लगातार बढ़ रही है और अब यह 4.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन तक पहुंच गई है। इस वक्त शो में अनुज की बहन मालविका के मन में वनराज के लिए प्यार पैदा हो गया है। मालविका और वनराज मुंबई में रेस्तरां खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं। दर्शकों को ये सब खूब पसंद आ रहा है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ ने पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी टॉप 2 में अपनी जगह बनाई है। शो को 3.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक के बाद एक उतार चढ़ाव आ रहे हैं। जल्द ही अक्षरा और आरोही के बीच झगड़ा खत्म होने वाला है।
गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल इस बार भी टीआरपी चार्ट में तीसरे नबंर पर है। शो को 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। नील भट्ट इस सीरियल में अबतक आपने देखा कि सई, विराट को तलाक देने के लिए कहती है। इसी को लेकर चल रहा ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
इमली
इमली इस बार एक स्थान आगे है। टॉप 5 सीरियल की लिस्ट में इमली चौथे नंबर पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते ये शो पांचवे नंबर पर था। इमली को 2.8 इंप्रेशन मिले हैं। इमली’ की कहानी में एक ही ट्रैक को काफी समय से ऊपर-नीचे किया जा रहा है।