साल 2022 के सातवें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। आप भी यह जानने के लिए बेताब होंगे कि आपके चहेते टीवी शो ने टीआरपी चार्ट में कैसा प्रदर्शन किया है। एकता कपूर का सुपरनेचुरल टीवी शो नागिन 6 टॉप 5 टीवी शो में अपनी जगह नहीं बना सका है। नकुल मेहता-दिशा परमार स्टारर बड़े अच्छे लगते हैं 2 ने ऑनलाइन लोकप्रियता के बावजूद कम रेटिंग पर ही बना हुआ है। जबकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 1.7, द कपिल शर्मा शो ने 1.4, कुंडली भाग्य ने 2.0 जबकि कुमकुम भाग्य और भाग्य लक्ष्मी ने 2.3 और 2.1 मिलियन व्यूअरशिप रेटिंग की टीआरपी हासिल की। तो आइए जानते हैं कि किन टीवी शो ने टीआरपी चार्ट के टॉप 5 में जगह बनाई है...
TRP List Week 7: 'अनुपमा' पहले की तरह एक नंबर पर बरकार, मुंह के बल गिरी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन