फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: दुल्हा बने नजर आए जेठालाल, दुल्हन का नाम जान रह जाएंगे हैरान

Sat, 18 Jun 2022 03:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Jun 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
TMKOC: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah jethalal aka dilip joshi and dayaben aka disha vakani wedding photo goes viral on social media
जेठालाल और दया बेन - फोटो : social media

टीवी का मोस्ट पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा' पिछले 14 वर्षों से सभी की पहली पसंद बना हुआ है। आज भी जब घर पर बच्चे स्कूल से वापस आते हैं, तो इस शो को लगाने के बाद ही खाना खाते हैं। इस शो ने अपने इस लंबे सफर में टीवी की दुनिया में एक अलग ही बेंचमार्क सेट किया है। इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है। जेठालाल से लेकर पोपटलाल तक इस शो के हर किरदार की बात कुछ निराली है, जिनके फैंस पूरे भारत में फैले हैं। लेकिन इतनी प्रसिद्धि मिलने के बाद भी कुछ कलाकारों ने इस शो को अलविदा कह दिया है। लेकिन इसके बाद भी जब उन कलाकारों की वापसी की बात आती है, तो सभी के चेहरों पर एक अजीब सी मुस्कान होती है। कुछ ऐसी ही कहानी है इस शो के मोस्ट पॉपुलर किरदार 'दयाबेन' की भी है।

TMKOC: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah jethalal aka dilip joshi and dayaben aka disha vakani wedding photo goes viral on social media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दुल्हा-दुल्हन बने जेठालाल-दयाबेन
लोगों के बीच पॉपुलैरिटी रखने वाले इस शो की हर बात, हर किस्सा और हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी इस शो के कई किरदार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह चुके हैं। इसी लिस्ट में शो की मेन लीड 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी भी शामिल हैं, जो पिछले पांच साल से शो से गायब हैं। उनकी मौजूदगी के बिना भी शो चल रहा है, लेकिन फैंस आज भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते वर्षों में बीच-बीच में दयाबेन की वापसी की खबरें कई बार सामने आ रही हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी कह पाना बहुत मुश्किल है। इन सबके बीच दयाबेन और जेठालाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  इस तस्वीर से कोई भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा है।

TMKOC: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah jethalal aka dilip joshi and dayaben aka disha vakani wedding photo goes viral on social media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा

फैंस को भा गई जेठालाल-दयाबेन की तस्वीर 
इस मशहूर सिटकॉम के फैन पेज ने शो के मेन लीड जेठालाल और दयाबेन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में ये दोनों दुल्हन-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। जहां तस्वीर में जेठालाल पिंक कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं, वहीं दयाबेन को लाल रंग का जोड़ा पहन रखा है। दयाबेन के वापसी की अटकलों के बीच इन दोनों की यह तस्वीर लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस पोस्ट को साझा करते हुए फैन पेज ने लिखा, 'जेठाभाई दया भाभी के साथ।' उनकी तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tarak mehta ka ulta chashma (@tarak_mehta_clips)

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah jethalal aka dilip joshi and dayaben aka disha vakani wedding photo goes viral on social media
असित मोदी, दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या दयाबेन करेंगी वापसी?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह दया बेन की वापसी की योजना बना रहे हैं। बता दें कि दिशा 2017 में अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद से छुट्टी पर हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि दिशा वकानी के ससुराल वाले नहीं चाहते हैं कि वह शो में वापसी करें। उनका कहना है कि दिशा को घर पर रहकर अपने बच्चे का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह किरदार दिशा वकानी ही निभाएंगी या नहीं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed