{"_id":"589056704f1c1b8a17e814ac","slug":"this-pregnant-tv-heroine-is-being-mentally-harassed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरोइन के लिए प्रेग्नेंसी बनी आफत, परेशान कर रहे सीरियल वाले","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हीरोइन के लिए प्रेग्नेंसी बनी आफत, परेशान कर रहे सीरियल वाले
Wed, 01 Feb 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये टीवी हीरोइन जल्द ही मां बनने वाली है लेकिन इसके साथ जो हो रहा है उसके बारे में जानकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। यहां बात हो रही है पॉपुलर टीवी शो 'दीया और बाती हम' की संध्या बींदणी यानि दीपिका सिंह की। प्रेग्नेंसी के इस पीरियड में दीपिका को कोर्ट कचहरी के चक्करों मे घसीटा जा रहा है और इसके पीछे बड़ा हाथ है खुद उनके शो के प्रोडक्शन हाउस का, जिसने कुछ दिन पहले दीपिका को एक लीगल नोटिस भेजा था।
इस हीरोइन के लिए प्रेग्नेंसी बनी आफत, शो के मेकर्स ने किया परेशान तो हीरोइन ने लिया बड़ा फैसला
2 of 5
दरअसल पूरा मामला ये है कि 'दीया और बाती हम' के ऑफ एयर होने के बाद भी दीपिका को उनका मेहनताना नहीं दिया गया। प्रोडक्शन हाउस पर दीपिका के तकरीबन 1.14 करोड़ रुपए बनते हैं लेकिन जब दीपिका ने अपने मेहनताने की डिमांड की तो उल्टा उनसे ही 16 लाख रुपए देने की डिमांड कर डाली, ये कहकर कि उनकी वजह से शो का बेहद नुकसान हुआ।
इस हीरोइन के लिए प्रेग्नेंसी बनी आफत, शो के मेकर्स ने किया परेशान तो हीरोइन ने लिया बड़ा फैसला
3 of 5
इससे दीपिका बेहद दुखी हो गईं और फैसला किया कि अब वो इस प्रोडक्शन हाउस को करारा जवाब देंगी और प्रोडक्शन हाउस के साथ विवाद के चलते दीपिका ने शो के दूसरे सीजन से अपना नाम पूरी तरह हटा लिया है। शो के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरु हो चुकी है लेकिन दीपिका ने सिंटा यानि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन को एक लेटर लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हीरोइन के लिए प्रेग्नेंसी बनी आफत, शो के मेकर्स ने किया परेशान तो हीरोइन ने लिया बड़ा फैसला
4 of 5
इस लेटर में दीपिका ने लिखा है कि 'दीया और बाती हम' के दूसरे सीजन में उनकी आवाज और तस्वीरों का इस्तेमाल ना किया जाए और ना ही कहीं उनका नाम का उल्लेख किया जाए।
विज्ञापन
इस हीरोइन के लिए प्रेग्नेंसी बनी आफत, शो के मेकर्स ने किया परेशान तो हीरोइन ने लिया बड़ा फैसला
5 of 5
इस वक्त दीपिका की हालत बेहद नाजुक है और ऐसे में इस तरह प्रताड़ित किया जाना बेहद शर्मनाक है। देखते हैं कि इस पूरे मामले में सिंटा और 'दीया और बाती हम' के मेकर्स क्या कदम उठाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।