फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की के भेष में पापा को देखकर बेटे को आई शर्म तो पापा को उठाना पड़ा ऐसा कदम...

Thu, 22 Dec 2016 10:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
This is what Sunil Grover aka Gutthi did to make his son feel proud of him
जहां लड़की के भेष में लोगों को हंसाकर सुनील ग्रोवर ने खूब ख्याति पाई और काफी फैंस बनाए वहीं उनके इस अवतार से उनके बेटे को शर्मिंदगी महसूस होती थी। इस बात का खुलासा खुद सुनील ग्रोवर ने अपनी आने वाली फिल्म 'कॉफी विद डी' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर किया।

लड़की के भेष में पापा को देखकर बेटे को आई शर्म तो पापा ने किया ऐसा..

This is what Sunil Grover aka Gutthi did to make his son feel proud of him
कपिल के शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी, गुत्थी और रिंकू देवी जैसे लड़कियों के किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए सुनील ग्रोवर ने बताया कि किस तरह उनके छह साल के बेटे को इन किरदारों को देखकर शर्म आती थी।

उन्होंने कहा, 'एक दिन मेरे 6 साल के बेटे ने मुझसे कहा कि, पापा आप ये लड़की बनने वाले रोल मत किया करो। जब मैंने उससे पूछा क्यों न करुं? तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन जब मैंने इसके पीछे की वजह के बारे में पता किया तो पाया कि मेरे बेटे के दोस्त उसे चिढ़ाते थे कि तेरे पापा तो लड़की बनते हैं।'

लड़की के भेष में पापा को देखकर बेटे को आई शर्म तो पापा ने किया ऐसा..

This is what Sunil Grover aka Gutthi did to make his son feel proud of him
इसके बाद सुनील ग्रोवर ने अपने बेटे की शर्म खत्म करने का फैसला किया और इसके लिए वो उसे एक मॉल में ले गए। वहां उनके बेटे ने देखा कि लोगों ने उनके पापा को घेरा हुआ है और फोटो और सेल्फी खिंचवाने के लिए आ रहे हैं, हंसाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के भेष में पापा को देखकर बेटे को आई शर्म तो पापा ने किया ऐसा..

This is what Sunil Grover aka Gutthi did to make his son feel proud of him
सुनील ने आगे कहा,' मेरा बेटा इन बातों को समझने के लिए अभी बहुत छोटा है कि मेरे पापा लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं लेकिन कम से कम वो ये तो समझ ही गया है कि सभी लोगों की हंसी के पीछे मेरे पापा का ही हाथ है। अब वो इस काम के लिए मुझ पर गर्व करता है।'
विज्ञापन

लड़की के भेष में पापा को देखकर बेटे को आई शर्म तो पापा ने किया ऐसा..

This is what Sunil Grover aka Gutthi did to make his son feel proud of him
वैसे मानना पड़ेगा कि हंसाना बेहद कठिन काम है लेकिन सुनील ग्रोवर अपने इसी टेलेंट की वजह से काफी लोकप्रिय हो गए हैं। उनका डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed