फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS: मनु पंजाबी और मोनालिसा के मंगेतर के बीच हुआ घमासान

Thu, 22 Dec 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS: Monalisa's boyfriend gets into spat with Manu Punjabi
बिग बॉस के घर में रिश्तों में अब एक दिलचस्प बदलाव आने वाला है। सभी जानते हैं कि घर में मोनालिसा और मनु पंजाबी के बीच काफी नजदीकिया हैं और इन्ही नजदीकियों की वजह से बीच में खबर आई कि मोनालिसा के मंगेतर ने उनसे रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया है। लेकिन इससे भी बड़ा धमाल तब हुआ जब मोनालिसा के मंगेतर विक्रांत सिंह घर के अंदर आए।
BIGG BOSS: Monalisa's boyfriend gets into spat with Manu Punjabi
विक्रांत के घर में आने के बाद जो भूचाल आया उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। दरअसल बिग बॉस ने सभी घरवालों के किसी ना किसी सदस्य को घर में बुलाया था। जहां प्रियंका जग्गा अपने बच्चों से मिलीं, वहीं बानी को अपनी दोस्त गौहर खान से मिलने का मौका मिला। लेकिन ट्विस्ट तब आया जब मोनालिसा से मिलने के लिए घर के अंदर विक्रांत सिंह को बुलाया गया।
BIGG BOSS: Monalisa's boyfriend gets into spat with Manu Punjabi
विक्रांत को अपने सामने देखकर मोनालिसा खुद पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। लेकिन मनु पंजाबी कड़वाहट से भर उठे। विक्रांत और मनु के बीच काफी तल्खी देखने को मिली और विक्रांत ने मनु को कह भी दिया कि वो मनु से बेहद नफरत करते हैं क्योंकि मनु ने उन्हें बुरा आदमी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS: Monalisa's boyfriend gets into spat with Manu Punjabi
हालांकि मनु ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर असुरक्षित हो गए थे जो उनके ही एक दोस्त के करीब आ रही थी। लेकिन अब इन दोनों के बीच विवाद सुलझेगा या और गहराएगा ये आने वाले एपीसोड में पता चल ही जाएगा।
विज्ञापन
BIGG BOSS: Monalisa's boyfriend gets into spat with Manu Punjabi
फिलहाल मनु पंजाबी और विक्रांत सिंह के बीच की इस तल्खी से मोनालिसा असमंजस की स्थिति में हैं। उन्हें ये भी समझ नहीं आ रहा है कि विक्रांत उन्हें अपनाएंगे या छोड़ देंगे। वहीं मोनालिसा और मनु के रिश्ते का सच क्या है, ये भी खुलने की कगार पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed