{"_id":"588834a94f1c1b380fcf42ec","slug":"this-actress-was-thrown-out-of-the-house-due-to-her-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड के चलते मां ने हीरोइन को घर से निकाला, किराए के घर में रहने को मजबूर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ब्वॉयफ्रेंड के चलते मां ने हीरोइन को घर से निकाला, किराए के घर में रहने को मजबूर
Thu, 26 Jan 2017 08:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Jan 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर टीवी शो 'उतरन' के जरिए लोकप्रियता के नए आयाम छूने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई के हाल ही में उस वक्त होश उड़ गए जब उनकी मां ने उन्हें घर से निकाल दिया। ये कुछ दिन पहले की बात है।
इस हीरोइन ने नहीं छोड़ा ब्वॉयफ्रेंड का साथ तो मां ने घर से निकाला, अब रह रही किराए के घर में
2 of 5
- फोटो : self
दरअसल नंदीश संधू से तलाक लेने के बाद रश्मि देसाई का अफेयर एक्टर लक्ष ललवानी के साथ शुरु हुआ, हालांकि उनकी मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक, रश्मि की मां ने उन्हें चेतावनी दी थी कि या तो वो लक्ष के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लें या फिर फैमिली के साथ अपने सारे नाते तोड़ दें। मां को लगा रश्मि परिवार को चुनेंगी, लेकिन उन्होंने परिवार के ऊपर ब्वॉयफ्रेंड को चुना।
इस हीरोइन ने नहीं छोड़ा ब्वॉयफ्रेंड का साथ तो मां ने घर से निकाला, अब रह रही किराए के घर में
3 of 5
इससे गुस्सा होकर रश्मि को उनकी मां ने अपना सामान पैक करने और घर छोड़कर जाने को कह दिया। इतना ही नहीं रश्मि को ये चेतावनी भी दे दी गई कि जहां भी उनकी मां और भाई रहेंगे वहां उन्हें बिल्कुल भी नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हीरोइन ने नहीं छोड़ा ब्वॉयफ्रेंड का साथ तो मां ने घर से निकाला, अब रह रही किराए के घर में
4 of 5
- फोटो : Twitter
ये सुनते ही रश्मि के होश उड़ गए और वो परेशानी में आ गईं क्योंकि ना तो उनके पास अब रहने के लिए कोई घर था और ना ही किराए पर घर लेने के लिए पैसे। इसके बाद रश्मि ने अपने कई जानकारों को फोन किए और आखिरकार उनके पुराने इवेंट मैनेजर संतोष गुप्ता उनकी मदद के लिए आगे आए।
उन्होंने रश्मि देसाई के लिए लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट ढूंढा जिसमें दो और लोग पहले से ही किराए पर रहे थे और रश्मि को किराया भरने के लिए पैसे भी दिए।
विज्ञापन
इस हीरोइन ने नहीं छोड़ा ब्वॉयफ्रेंड का साथ तो मां ने घर से निकाला, अब रह रही किराए के घर में
5 of 5
हालांकि अब रश्मि देसाई के लिए हालात कुछ ठीक होते नजर आ रहे हैं क्योंकि उनका एक नया टीवी शो जल्द ही शुरु हो रहा है और इसके लिए उन्हें एडवांस में कुछ पैसे भी मिले जिससे उन्होंने खुद लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।