फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actresses: बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं टीवी की ये हसीनाएं, लिस्ट में 'दयाबेन' भी शामिल

Mon, 21 Aug 2023 09:45 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 21 Aug 2023 09:45 PM IST
सार



 

विज्ञापन
these tv actress worked in b grade films disha vakani Rashami Desai Archana Puran Singh Urvashi Dholakia
दिशा वकानी, रश्मि देसाई ,अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह ही टीवी की अभिनेत्रियां फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से ये हसीनाएं छोटे पर्दे पर राज करती हैं। आज हम आपको ऐसी टीवी की अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया में अपना नाम बनाने से पहले बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। धारावाहिकों में बेटी, बहू, पत्नी और मां का किरदार निभाने वाली ये एक्ट्रेसेस बी-ग्रेड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...

these tv actress worked in b grade films disha vakani Rashami Desai Archana Puran Singh Urvashi Dholakia
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai

रश्मि देसाई
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई ने कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस को जाने-माने शो 'उतरन' से उन्हें पहचान मिली थी। इसके अलावा वह रियलिटी डांस शो 'नच बलिए का हिस्सा भी थीं। टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले रश्मि बी-ग्रेड फिल्म 'ये लम्हे जुदाई के' और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

these tv actress worked in b grade films disha vakani Rashami Desai Archana Puran Singh Urvashi Dholakia
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram
अर्चना पूरन सिंह
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो की जज अर्चना पूरन सिंह को कौन नहीं जानता है। अर्चना ने  'श्रीमान श्रीमतीजी', 'जाने भी दो पारो', 'कॉमेडी सर्कस' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अर्चना भी बी-ग्रेड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these tv actress worked in b grade films disha vakani Rashami Desai Archana Puran Singh Urvashi Dholakia
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Instagram

उर्वशी ढोलकिया
चर्चित टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' में वैंप के रोल से मशहूर हुईं उर्वशी ढोलकिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस बी-ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं। फिल्म 'स्वप्नम' से एक्ट्रेस चर्चा में आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने कई हॉट सीन भी दिए थे।

विज्ञापन
these tv actress worked in b grade films disha vakani Rashami Desai Archana Puran Singh Urvashi Dholakia
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी
असित कुमार मोदी के पॉपुलर कॉमेडी शो  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दिशा वकानी को काफी फेम मिला। दयाबेन के किरदार से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशा ने भी अपने करियर की शुरुआत में बी-ग्रेड फिल्म में काम किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'कमसिन- द अनटच्ड' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने कई हॉट सीन्स भी दिए थे।

यह भी पढ़ें- Gulshan Devaiah: OMG 2 की सफलता का श्रेय पंकज त्रिपाठी को देना चाहते हैं गुलशन देवैया, इंटरनेट पर उठाई मांग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed