स्टार प्लस के शो 'बातें कुछ अनकही सी' पंजाबी और मराठी संस्कृति का समावेश देखने को मिलेगा। इस धारावाहिक की कहानी एक मराठी लड़की और पंजाबी लड़के के इर्द -गिर्द बुनी गई है। बुधवार की शाम मुंबई में इस सीरियल के प्रमोशन में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर सीरियल 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकारों ने भी भाग लिया। इस शो की खास बात यह है कि जानी मानी गायिका उषा उथुप और सिंगिंग सेंसेशन सनम पुरी भी इस शो में नजर आएंगे।
Baatein Kuch Ankahee Si: सनम पुरी का छोटे पर्दे पर धमाकेदार आगाज, मुंबई में सजी उषा उथुप के साथ सितारों की शाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारावाहिक 'बातें कुछ अनकही सी' एक म्यूजिक शो है। इस शो में जानी मानी गायिका उषा उथुप और सिंगिंग सेंसेशन सनम पुरी भी नजर आएंगे। मुंबई में आयोजित इस शो के संगीतमय आयोजन के दौरान टाइटल ट्रैक का म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया गया, जिसमें मशहूर गायिका उषा उथुप और सनम पुरी अपनी गायकी की जादू बिखरते नजर आए। इस अवसर पर उषा उथुप ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कहा, 'इस शो में इतनी सारी नई कहानियां बनाने का विकल्प है, जो ऐसे असीमित परिदृश्यों में आप देखेंगे कि इस दुनिया में हर एक व्यक्ति पर संगीत का कितना असर है।'
इसे भी पढ़ें- Jawan: सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म है 'जवान'? जानें कितना है किंग खान की मूवी का बजट
इस शो में वंदना का किरदार निभा रही सायली सालुंखे कहती हैं, 'वंदना के किरदार की सबसे खास बात उसकी आवाज की अनूठी क्वालिटी है। लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि मेरी आवाज अलग है, जो मुझे प्रेरित करती है। यह मेरी अनोखी आवाज ही है, जिसने मुझे वंदना के किरदार निभाने में मदद की है। इस शो में वंदना की साहसी यात्रा है, जिसे अपनी अलग और अनूठी आवाज के कारण काम ढूंढने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, बावजूद इसके वो अपने जीवन में जीत हासिल करेगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमें शो के लिए प्यार और सराहना देंगे।'
शो में कुणाल मल्होत्रा की भूमिका निभा रहे मोहित मलिक कहते हैं, 'कुणाल एक टिपिकल पंजाबी परिवार से है, जिसे एक मराठी लड़की मिलती है और कहानी वहीं से आगे बढ़ती है। यह मेरी रियल लाइफ लव स्टोरी जैसी है। इसके मुझे ऐसा महसूस कराया मानों जैसे मैं शो में खुद का ही किरदार निभा रहा हूं। शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात अपनी पत्नी से हुई जो महाराष्ट्रीयन है। इसलिए ऐसा नहीं लगा कि मैं एक्टिंग कर रहा हूं, मुझे ऐसा लगा जैसे मैं एक घर से दूसरे घर जा रहा हूं।'
धारावाहिक 'बातें कुछ अनकही सी' एक संगीतमय प्रेम कहानी है, जिसमे दो अलग -अलग पारिवारिक पृष्ठभूमि से आए लोगों की प्रेम कहानी को एक अलग अंदाज में पेश किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि जब अलग -अलग पृष्ठभूमि के लोग मिलते हैं, तो उनकी दुनिया कैसे एक दूसरे से टकराती। इस शो का प्रसारण 21 अगस्त से रात 9:00 बजे स्टार प्लस पर होगा।