बिग बॉस' के घर में लव अफेयर न हो ये तो हो ही नहीं सकता। अब तक इस घर में कई जोड़ियां बनीं और टूट गईं। इन जोड़ियों ने घर के अंदर कुछ ऐसी हरकतें की जिसे ऑन कैमरा दिखाना भी मुश्किल था। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर जिन्होंने कैमरे के सामने भी मर्यादा का ख्याल नहीं रखा।
बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा
पायल रोहतगी और राहुल महाजन
बिग बॉस सीजन 2 में पायल रोहतगी और राहुल महाजन का अफेयर सबकी जुबान पर था। इनकी केमेस्ट्री सारी हदें पार कर गईं थीं। पायल और राहुल शो में काफी करीब नजर आते थे। पायल ने तो ऑन एयर राहुल को किस भी किया था।
बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा
वीना मलिक और अश्मित पटेल
'बिग बॉस सीजन 4' के कंटेस्टेंट वीना मलिक और अस्मित पटेल की सिजलिंग हॉट केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। इन दोनों का लव अफेयर काफी परवान चढ़ा था। शो के कुछ फुटेज ऐसे भी थे जिन्हें टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था। शो के दौरान चुंबन करना, एक दूसरे को मसाज देना और इंटीमेट होना भी इनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी।
बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा
आकाशदीप सहगल और पूजा बेदी
बिग बॉस सीजन 5 के कंटेस्टेंट रह चुके पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल की नजदीकियां भी किसी से छिपी नहीं थीं। जब पूजा बिग बॉस के घर से निकल रहीं थीं तब दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ रहीं थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद आकाश ने पूजा के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था।
बिग बॉस के घर में इन जोड़ियों ने तोड़ी मर्यादा
सारा खान और अली मर्चेंट
बिग बॉस के चौथे सीजन सारा खान और अली मर्चेंट की नजदीकियां इतनी बढ़ गईं थीं कि दोनों ने इस शो में ही शादी कर ली। सारा खान और अली मर्चेंट अब साथ-साथ नहीं हैं। उनके रिश्तों के बीच दरार पड़ चुकी है।