बिग बॉ़स के इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है जब घरवाले अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए घर से बाहर जाने को मजबूर होंगे। जी हां, बिग बॉस इस हफ्ते घरवालों को ऐसी चुनौती देने जा रहे हैं जो उनके आगे का सफर तय करेगी।
बता दें कि बिग बॉस के किसी भी सीजन में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला जो अब देखने को मिलेगा। जी हां, शो को और पॉपुलर बनाने के लिए शो के मेकर्स ने नई चाल चली हैं। दरअसल, घर में बचे बाकी के कंटेस्टेंट्स को लेकर वे कोई फैसला नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि बचे हुए कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छा गेम खेल रहे हैं।
इसी के चलते मेकर्स ने फैसला लिया है कि वे घरवालों को ही ये जिम्मेदारी दे रहे हैं कि वे खुद बाहर जाकर अपनी जीत की भीख मांगे। इसके लिए घर के चार कंटेस्टेंट्स को चुना गया है जिसमें हिना, शिल्पा, विकास और लव का नाम शामिल है। बता दें कि रैकिंग टास्क में आकाश और पुनीश ने टॉप 3 में जगह बनाकर खुद को सेफ कर लिया था।
हिना, शिल्पा, विकास और लव को मुंबई के इनऑरबिट मॉल में लाइव पब्विक वोटिंग के जरिए वोट मांगने होंगे। चारों को एक-एक बैलेट बोॉक्स दिया जाएगा। जिन कंटेस्टेट्स को ज्यादा वोट मिलेंगे वहीं आगे के सफर को आसानी से पार कर सकेगा।
5 of 5
Puneesh and Akash Dadlani
फिलहाल, पुनीश और आकाश इस कठिन दौर से आजाद हैं और वे किसी भी तरह का खतरा मोल लेना नहीं चाहते हैं। बता दें कि पुनीश रैंकिंग और बीबी माउंट टास्क दोनों में ही जीत हासिल कर चुके हैं और वे घर में काफी अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन विकास, शिल्पा और हिना को टॉप 3 माना जा रहा था लेकिन आखिरी पड़ाव पर सारी मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है।