Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की। 39 साल के सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद इन्होंने टीवी इंडस्ट्री में एंट्री ली। टीवी में सिद्धार्थ को 12 साल हो चुके हैं। आज हम आपको सिद्धार्थ की टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले की ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
2 of 5
siddharth shukla
- फोटो : social media
39 के सिद्धार्थ शुक्ला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। सिद्धार्थ से बड़ी दो बहने हैं। सिद्धार्थ को टेनिस और फुटबॉल में रुचि है। स्कूल का कई बार उन्होंने टेनिस और फुटबॉल मैच में प्रतिनिधित्व भी किया। टीवी में आने से पहले सिद्धार्थ मॉडलिंग करते थे। एक बार सिद्धार्थ ने मां के कहने पर एक मॉडलिंग कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया। ये बात साल 2004 की है।
3 of 5
siddharth shukla
- फोटो : social media
सिद्धार्थ प्रतियोगिता में बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। वहां जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें प्रतियोगिता के लिए चुन लिया था। सिद्धार्थ ने बेमन से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी किस्मत बदल देगा। सिद्धार्थ ने ये प्रतियोगिता जीती।
4 of 5
siddharth shukla
- फोटो : social media
सिद्धार्थ को साल 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया । वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया। सिद्धार्थ ने वापस आकर मॉडलिंग जारी रखी। बाद में सिद्धार्थ ने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में भी काम किया। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो 'बाबुल का आंगन' में लीड रोल मिला। उन्हें कलर्स के शो 'बालिका वधू' से काफी फेम हासिल हुआ था।
5 of 5
Sidharth Shukla
- फोटो : file photo
इस सीरियल में सिद्धार्थ ने मुख्य किरदार निभाने वाली आनंदी के पति का किरदार निभाया था। शो में बतौर शिव, सिद्धार्थ ने पति और बेटे की सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इस शो के बाद से ही सिद्धार्थ की टीवी की दुनिया में संस्कारी छवि बन गई। इस सीरियल के बाद सिद्धार्थ कई सारे रियलिटी शोज में नजर आए। इसमें 'झलक दिखला जा सीजन 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' शामिल हैं। सिद्धार्थ आखिरी बार सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आए थे। तस्वीरों में सिद्धार्थ की मॉडलिंग की और अब की तस्वीरों में लुक में बदलाव आप देख सकते हैं।
सिद्धार्थ से निजी रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती हैं रश्मि, सवाल सुनते ही घरवाले हो गए हैरान