हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी रचाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो 2 का की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसका प्रोमो आया है। शादी के बाद कपिल का छोटे परदे पर कमबैक है। प्रोमो में सलमान से लेकर रणवीर तक हंसते नजर आ रहे हैं..
इस दौरान शो में फिल्म सिम्बा की स्टारकास्ट रणवीर सिंह और सारा अली खान नजर आए। वहीं, सलमान खान और सलीम खान भी थे। इससे पहले शो का एक प्रोमो और आया था जिसमें शो का एड प्रमोशन किया जा रहा था।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : bollywoodlife
वहीं, शो में कपिल की पत्नी का रोल करने वाली कॉमेडियन सुमोना ने भी शो के सेट पर हो रही पूजा का फोटो शेयर किया था। बता दें कि कपिल के पिछले शो में साथ रहे चंदन, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती भी नए सीजन में उनके साथ होंगे। शो में रोशेल राव के साथ कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी इस बार हंसाते दिखेंगे।
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
बीते 12 दिसंबर को कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ संग शादी कर ली है। शादी के तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और शादी के बाद कपल ने अमृतसर में रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया था।
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
बता दें कि कपिल की शादी में कई बड़े-बड़े पंजाबी सिंगर्स पहुंचे थे जिनमें दलेर मेहंदी और गुरदास मान ने स्पेशल परफोर्मेंस दी थी। वहीं, शादी में कॉमेडी रणक्षेत्र से सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया. आरती सिंह, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और राजीव ने समां बांधा।