{"_id":"59a9505f4f1c1b04278b4c6f","slug":"the-kapil-sharma-show-is-offair-kapil-says-be-will-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘द कपिल शर्मा शो’ हुआ रिप्लेस, कपिल बोले- लगा दूंगा पूरी ताकत!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
‘द कपिल शर्मा शो’ हुआ रिप्लेस, कपिल बोले- लगा दूंगा पूरी ताकत!
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन कपिल शर्मा के चर्चित टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के बंद होने की खबरें आ रही हैं। उनके शो को दूसरा शो रिप्लेस करेगा। ‘द कपिल शर्मा शो’ के ऑफ एयर होने की खबरों के बीच कपिल शर्मा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि वो पूरी ताकत लगा देंगे और शो को वापस लाएंगे। कपिल के इस बयान के बाद उनकी चैनल वालों से भी ठन सकती है। आगे की स्लाइड में जानें, क्या है पूरा मामला...
kapil sharma
दरअसल, कपिल शर्मा पहले कलर्स चैनल पर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ लाए थे। उनकी फीस को लेकर कहासुनी होने के बाद उन्होंने नाम बदलकर सोनी चैनल पर अपना शो दिखाना शुरू कर दिया था। अब सोनी चैनल ने उनका शो ऑफ एयर कर दिया है। इसके पीछे की वजह शो का लगातार विवादों में फंसे रहना, साथ ही लगातार सेलिब्रिटीज के साथ बुरा व्यवहार बना। हालांकि आधिकारिक वजह कपिल शर्मा की तबियत को बताया गया है।
कपिल शर्मा पर बोले अजय देवगन- 'नाराज नहीं, पर पहले बता देते तो अच्छा होता'
कपिल शर्मा पर बोले अजय देवगन- 'नाराज नहीं, पर पहले बता देते तो अच्छा होता'
kapil sharma
बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि उनकी खराब तबियत की वजह से उन्हें ब्रेक लेने का निर्णय लिया और वो इस बात के काफी आभारी हैं कि चैनल ने प्यार से उनकी बात मान ली। वो जल्द ही टीवी पर पूरी ऊर्जा के साथ वापस आएंगे। मैं चैनल का आभारी हूं कि उन्होंने मुझपर बिना कोई दवाब डाले मुझे ब्रेक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Krishna Abhishek
सोनी चैनल के अधिकारियों ने 31 अगस्त को कहा कि कपिल का शो बंद हो रहा है। हालांकि ये थोड़े समय के लिए है। कृष्णा अभिषेक का शो ‘द ड्रामा कम्पनी’ कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस कर सकता है। उन्होंने बताया कि कपिल काफी समय से बीमार चल रहे हैं। जिसकी वजह से हम लोगों ने ये निश्चय किया है कि उनके शो को कुछ दिन के लिए रोक दिया जाए।
विज्ञापन
Comedian Krishna Abhishek
कपिल के शो की जगह लेने वाले कृष्णा अभिषेक के शो की जगह अब दर्शकों को ‘सुपर डांसर 2’देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो कपिल के वापस आने पर उनके शो को अब 10 बजे का स्लॉट दिया जाएगा।