फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: ScoutOP Girlfriend Kaashvi Hiranandani apologised after criticism of her remarks about Love Gill

बिग बॉस 20: ‘कुछ शब्द असंवेदनशील थे’, बिना नाम लिए काशवी ने किससे मांगी माफी? स्काउट और लव की लगाई थी क्लास

Mon, 26 Oct 2026 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Oct 2026 03:51 PM IST
सार

  • Bigg Boss 20: बीते दिन 'वीकएंड का वार' एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी शो पर पहुंचीं।
  • इस दौरान उन्होंने स्काउट को खूब खरी-खोटी सुनाई, साथ ही लव गिल से भी तीखे सवाल किए।
  • बीते कुछ एपिसोड में लव गिल और स्काउट के बीच जिस तरह की कथित करीबी देखने को मिली, उस पर काशवी नाराज दिखीं। हालांकि, शो से जाने के बाद उन्होंने सफाई पेश की है। आखिर क्यों?

विज्ञापन
Bigg Boss 20: ScoutOP Girlfriend Kaashvi Hiranandani apologised after criticism of her remarks about Love Gill
लव गिल-स्काउट-काशवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी उर्फ तन्मय और लव गिल के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। वैसे तो स्काउट ने शो में कहा कि वे लव को अपनी बहन मानते हैं। मगर, कुछ एपिसोड में दोनों के बीच ऐसी चीजें देखने को मिली, जिसके बाद उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे। स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी इससे असहज और आहत हुईं और बीते दिन शो में आकर उन्होंने स्काउट और लव दोनों की क्लास लगा दी।

विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20: ScoutOP Girlfriend Kaashvi Hiranandani apologised after criticism of her remarks about Love Gill
काशवी-रोहित शेट्टी - फोटो : वीडियो ग्रैब

काशवी ने लव गिल पर क्या टिप्पणी की थी?
स्काउट पर नाराजगी जाहिर करते वक्त काशवी ने यह तक कह दिया कि 'आप इतना इमोशनली मैनिपुलेट हो चुके हो। उसने आपको फंसाया। ट्रैप में डाला और आप फंस चुके हो'। काशवी का इशारा लव की तरफ था। इसके बाद काशवी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लव गिल को निशाना बनाए जाने पर उनकी आोलचना हो रही है। इसके बाद काशवी ने सफाई दी है। उन्होंने अपनी कही बातों पर खेद जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20: ScoutOP Girlfriend Kaashvi Hiranandani apologised after criticism of her remarks about Love Gill
स्काउट, काशवी, लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया

अब सोशल मीडिया पर दी सफाई
काशवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। काशवी ने लिखा है, 'मेरा इरादा स्काउट से बात करना था। उसकी गलतियों को बताना था, जो मुझे लगा कि उसने की हैं। उसके कामों के लिए उसे जिम्मेदार ठहराना था। हालांकि, ऐसा करते हुए मुझे एहसास हुआ कि मैंने जो कुछ शब्द इस्तेमाल किए, वे इसमें शामिल दूसरे लोगों के लिए असंवेदनशील थे। उस वक्त मैं चाहे, जो भी महसूस कर रही थी, किसी और के इरादों या कैरेक्टर पर जजमेंट देना मेरा काम नहीं है'। 

विज्ञापन

माफी मांगकर क्या कहा?
काशवी आगे लिखती हैं, 'मैं खुद को बेहतर तरीके से बती सकती था। मेरा कभी भी किसी दूसरी महिला से नफरत करने या किसी को उसे टारगेट करने के लिए उकसाने का इरादा नहीं था। मैं समझती हूं कि शब्दों का वजन होता है। मैं इस बात की जिम्मेदारी लेती हूं कि वे कैसे लगे होंगे। आगे लिखा है, 'उन्हें पता है कि वह क्या कर रही हैं। यह उनकी स्ट्रेटेजी है। उनके बारे में कंटेंट देखकर मेरे इमोशन धुंधले हो गए थे, लेकिन मुझे पहले से पता होना चाहिए था। उन्हें कुछ भी बताना मेरा काम नहीं है। मैं यह मानती हूं और उन सभी से सच में माफी मांगती हूं, जिन्हें मैंने दुख पहुंचाया है'। काशवी ने किसी का नाम नहीं लिखा, मगर उनके इस पोस्ट को लव गिल से जोड़कर देखा जा रहा है।

Bigg Boss 20: ScoutOP Girlfriend Kaashvi Hiranandani apologised after criticism of her remarks about Love Gill
स्काउट-काशवी-लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब

काशवी ने स्काउट से क्या कहा था?
बता दें कि इस बार वीकएंड का वार एपिसोड सलमान खान ने नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। शो में रोहित शेट्टी ने ही पहले तो लव और स्काउट को फटकारा। फिर, काशवी आईं और उन्होंने स्काउट से सीधे पूछा कि, 'मसाज पार्लर कैसा चल रहा है'? स्काउट एकदम सकपका गए। काशवी ने फिर लव गिल पर भी हमला बोला और पूछा कि क्या आप अपने मुंहबोले भाईयों के साथ भी ऐसे ही व्यवहार करती हैं? इसके बाद काशवी ने दोनों को आईना दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed