अच्छे एक्टर ही नहीं बेजोड़ बाइकर भी हैं राम कपूर, इनकी लव स्टोरी भी है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम सीरीज के बाकइर से कम नहीं राम
कम ही लोग जानते होंगे कि राम कपूर बेहद अच्छे बाइकर हैं। बाइक के लिए इनका जुनून इनके करीबी लोगों को अच्छे से पता है। हार्ले डेविडस पर सवार हो ये जो जो स्टंट लगाते हैं देखने वालों के पसीने छूट जाते हैं। धूम-4 अगर बनाने का इरादा हो डायरेक्टर साहेब तो जरा इस बात पर ध्यान दें।
A post shared by Ram Kapoor (@officialramkapoor) on
मेरे डैड की मारुति में राम कपूर ने एक डैड का किरदार निभाया है। जो अपने बेटे से परेशान हैं। भाई बेटा भी तो गजब का था। खैर आखिरी बेटे की सारी गलतियां भूल जिस तरह राम उसे गले लगाते हैं..आंसू खुद ब खुद आंखों से ढलक जाते हैं। मगर असल जिंदगी में तो ये सुपर डैड साबित हुए। बेटी के एक बार मना करने पर सिगरेट को कह दिया बाय बाय। दरअसल राम चेन स्मोकर थे। दिन में 30-40 सिगरेट पीना तो आम बात थी। लेकिन बेटी ने जब एतराज किया तो पापा राम ने एक दिन में ही इस बुरी आदत को छोड़ दिया।
बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में साक्षी तंवर और उनके बीच प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ता है। लगातार लड़ता झगड़ता ये कपल आखिरकार प्यार कर बैठता है। पर ये क्या राम ने इतना बड़ा वाला किस करके सबके होश उड़ा दिए। टीवी की दुनिया में
उस समय तक खुल्लमखुल्ला स्मूच का ये पहला सीन था। टीवी पर किस करने वाले पहले एक्टर हैं राम।
कभी नहीं देखते टीवी
टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाले राम कपूर खुद कभी टीवी नहीं देखते। उनका कहना है कि टीवी देखने से ज्यादा अच्छा होता है परिवार के साथ समय बिताना।