'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
21 साल के दानिश जेहन की हुई मौत तो सलमान बने 'इंडियन आइडल' के विजेता, ये हैं TV की 5 बड़ी खबरें
हरियाणा के मेवात जिले के रहने वाले सलमान अली सिंगिंग 'इंडियन आइडल सीजन 10' अपने नाम करने में कामयाब रहे। फिनाले में लाइव वोटिंग हुई जिसमें सलमान अली को सबसे ज्यादा वोट मिले। उन्होंने बाकी बचे 4 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर इस खिताब को अपने नाम किया। सलमान को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार मिली।
'बिग बॉस' से आउट हुईं सोमी खान
'बिग बॉस' के फिनाले से महज 7 दिन पहले सोमी खान घर से बेघर हो चुकी हैं। घर से निकलने ही सोमी खान ने कई खुलासे किए हैं। सोमी खान ने न केवल दीपक और अपन रिश्ते पर बात की बल्कि रोमिल चौधरी के बारे में कई खुलासे किए। इसके साथ ही बताया कि 'बिग बॉस सीजन 12' का विनर कौन बनने वाला है। सोमी ने कहा - 'दीपक मुझे पसंद करते हैं और मैं उनकी भावनाओं की कद्र करती हूं। शो के अंदर भी मैंने यह बात कही और अब भी कह रही हूं।' जब सोमी से पूछा गया कि दीपक और रोमिल में से कौन सबसे ज्यादा अच्छा दोस्त हैं। इस बात पर सोमी ने कहा- 'दोनों ही अच्छे दोस्त हैं।'
यूट्यूब स्टार दानिश जेहन की कार एक्सीडेंट में मौत
एमटीवी के रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' में हाल ही में शामिल होने वाले यूट्यूबर ब्लॉगर दानिश जेहन की आज सुबह कार एक्सिडेंट में मौत हो गई है। दानिश महज 21 साल के थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त वो किसी शादी से वापस आ रहे थे। फिलहाल मुंबई पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।
गूगल ने एकता कपूर को बनाया 'कंटेंट क्वीन'
एकता को दुनिया बेशक टेलीविजन क्वीन के नाम से जानती हो लेकिन गूगल ने उन्हें नई उपाधि दी है। गूगल इंडिया ने इस साल की अपनी टॉप ट्रेंडिंग सूची जारी कर दी है। इस सूची में जब गूगल पर एकता के बारे में सर्च किया गया तो सर्च इंजन पर एकता कपूर का नाम भारतीय कंटेंट की रानी के रूप में सामने आया। ALTBalaji के साथ एक डिजिटल क्रांति का निर्माण करते हुए, एकता ने अलग अलग वेब सीरिज से ऑनलाइन दर्शकों को आकर्षित किया है।