फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में कपिल से पिछड़े अमिताभ, 'बिग बॉस' से सिद्धार्थ बाहर, ये हैं हफ्तेभर की TV की 5 खबरें

Wed, 06 Nov 2019 03:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 06 Nov 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Television weekly Siddharth Shukla eviction to Amitabh Bachchan KBC11 TRP down Top5 tv news
Amitabh, Siddharth, Prince - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television weekly Siddharth Shukla eviction to Amitabh Bachchan KBC11 TRP down Top5 tv news
Kapil, Salman and Amitabh - फोटो : file photo

टॉप पांच से बाहर हुआ केबीसी-बिग बॉस
दिवाली के बाद सीरियल की दुनिया में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जहां एक ओर दिवाली से पहले अमिताभ बच्चन का शो टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में बना हुआ था तो वहीं इस हफ्ते उसे भारी नुकसान हुआ है। 'केबीसी' के नुकसान से कपिल शर्मा के शो को फायदा पहुंचा तो सलमान के शो 'बिग बॉस' कोई भी फायदा उठाने में नाकामयाब रहा। इस हफ्ते नंबर एक पर 'छोटी सरदारनी', दूसरे पर कुंडली भाग्य, तीसरे पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा, चौथे पर ये रिश्ता क्या कहलाता है और पांचवें नंबर पर द कपिल शर्मा शो है।  

Television weekly Siddharth Shukla eviction to Amitabh Bachchan KBC11 TRP down Top5 tv news
Prince Narula and Yuvika Chaudhary - फोटो : instagram

'नच बलिए 9' के विजेता बने प्रिंस-युविका
रियलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) को प्रिंस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने जीत लिया है। तीन नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले था जिसमें सिनेेेमाजगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में जीनत अमान, आशा पारिख, कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे, भूमि पेडनेकर, गोविंदा, अनिल कपूर का नाम शामिल है।  प्रिंस और युविका जहां एक ओर शो के विजेता रहे तो वहीं दो जोड़ियां शो की रनर अप रहीं। इन दो जोड़ियों के नाम अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली हैं। अनीता-रोहित पहले रनर अप रहे और विशाल-मधुरिमा दूसरे रनर अप रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television weekly Siddharth Shukla eviction to Amitabh Bachchan KBC11 TRP down Top5 tv news
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

'बिग बॉस 13' से रातोंरात बाहर हुए सिद्धार्थ शुक्ला 
सोशल मीडिया पर #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला का 'बिग बॉस 13' से एविक्शन है। 'बिग बॉस' के चार नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि टास्क में सिद्धार्थ की हिंसा को देखते हुए 'बिग बॉस' उन्हें घर से बाहर निकाल देंगे। इस प्रोमो वीडियो के आते ही सिद्धार्थ के प्रशंसक बहुत नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में मेकर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है।  

विज्ञापन
Television weekly Siddharth Shukla eviction to Amitabh Bachchan KBC11 TRP down Top5 tv news
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

'बिग बॉस 13' से रश्मि, देवोलीना और शेफाली बाहर 
'बिग बॉस 13' से वीकेंड का वार के दिन तीन चौंकाने वाले एविक्शन हुए। घर के तीन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और शेफाली बग्गा को बेघर कर दिया गया। ऐसा माना जा रहा था कि इस इविक्शन में रश्मि और देवोलीना का नाम दूर-दूर तक नहीं है। जैसे ही दर्शकों को इन तीनों के बारे में पता चला, वो हैरान रह गए। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि रश्मि और देवोलीना की शो में दोबारा एंट्री होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed