'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
TRP में सलमान के 'बिग बॉस 13' को फायदा से सेजल शर्मा की आत्महत्या तक, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें
Bigg Boss से बाहर हुईं शेफाली जरीवाला, इंटरव्यू में किए कई खुलासे
'बिग बॉस 13' से शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) बेघर हो चुकी हैं। शेफाली ने बेघर होते ही घरवालों पर कई खुलासे किए। शेफाली इन दिनों आसिम से अपने झगड़े के चलते खूब सुर्खियों में रहीं। इसी बीच घर के बाहर शेफाली के पति पराग ने भी आसिम को वीडियो जारी कर धमकी दे डाली। घर से बाहर निकलते ही शेफाली ने आसिम रियाज और अपनी दोस्ती से दुश्मनी तक के सफर पर अमर उजाला से बात की। शेफाली ने कहा- 'पिछले तीन हफ्ते से आसिम की बदतमीजियां मेरे और घर के दूसरे सदस्यों के प्रति बहुत बढ़ गई थी। हर चीज को बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है लेकिन आखिरी के हफ्तों में वह सीमा पार हो गई थी और जिसके बाद हम दोनों के बीच काफी अनबन शुरू हो गई।'
अभिनेत्री सेजल शर्मा ने की आत्महत्या
टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) ने 24 जनवरी को मौत को गले लगा लिया। सेजल को 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल से पहचान मिली थी। सेजल की आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहा है। सेजल की मौत के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में उन्होंने आत्महत्या की वजह को निजी बताया। वहीं उनके करीबी दोस्त निर्भय इस कदम के पीछे की वजह तनाव बता रहे हैं।
पहली बार TRP में टॉप पांच में पहुंचा सलमान का 'बिग बॉस 13'
किस सीरियल ने अपनी कहानी से दर्शकों को कितना इंप्रेस किया और कौन से रियलिटी शो ने अपने ट्विस्ट से लोगों का दिल जीता। इन सबका लेखा जोखा रखने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। देखिए टीआरपी में टॉप पांच में कौन कौन से शोज जगह बनाने में कामयाब रहे।
टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट
1.कुंडली भाग्य
2.नागिन 4
3.बिग बॉस 13
4.ये रिश्ता क्या कहलाता है
5.कुमकुम भाग्य
Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घरवालों के पास खुद को नॉमिनेशन से बचाने की कमान थी। घरवालों को एक बॉक्स में बैठकर 17 मिनट काउंट करने थे। जबकि दूसरे सदस्यों को उन्हें परेशान करना था। इस टास्क में घरवालों ने अपने आप को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस टास्क में चार घरवाले नॉमिनेट हुए जबकि चार सुरक्षित। इस टास्क में जो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए वो सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह हैं। वहीं सुरक्षित सदस्य रश्मि देसाई, आसिम रियाज, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा हैं।