रियलिटी शो बिग बॉस 13 में माहिरा शर्मा चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह बिग बॉस में अपने खेल और रणनीति के अलावा पारस छाबड़ा के साथ करीबी रिश्ते की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस 13 का फिनाले होने मेें अब कुछ दिन बाकि हैं। दर्शक सहित कई कलाकार बिग बॉस 13 के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री माहिका शर्मा ने माहिरा को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने माहिरा शर्मा के शो से अभी तक ना निकलने की वजह का खुलासा किया है।
Bigg Boss 13: इस वजह से अभी तक शो से बाहर नहीं हुईं माहिरा ! मेकर्स को लेकर बोली ये अभिनेत्री
माहिका शर्मा बिग बॉस 13 के घर में माहिरा को कमजोर कंटेस्टेंट मानती हैं। एनडीटीवी की खबर के अनुसार माहिका शर्मा ने बिग बॉस के घर में माहिरा की मौजूदगी पर कहा है कि वह हमेशा शो के मेकर्स की ओर से बच रही हैं ना कि दर्शकों के वोट के आधार पर। उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि बिग बॉस 13 में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा हैं। उनकी मौजूदगी के पीछे कुछ दिलचस्प कारण होना चाहिए। जाहिर तौर पर वह इतनी भाग्यशाली नहीं रही हैं। वह हमेशा शो में मेकर्स की ओर से बचती जा रही हैं ना कि दर्शकों से आए वोटों के आधार पर।
माहिका शर्मा ने आगे कहा कि, जब माहिरा डेन्जर जोन में होती है तो हमेशा शो के अंदर कुछ ट्विस्ट आते हैं जिस वजह से वह बच जाती हैं। मुझे लगता है कि इसके पीछे कोई कारण जरूर है। एक कामयाब नाम और एक बड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद ज्यादातर लोकप्रिय चेहरे शो से बाहर हैं। सीजन 11 में लव त्यागी को याद करें, जिस तरह से उनका सपोर्ट किया गया था और उन्होंने सर्वाइव किया इसे उनका भाग्य कह सकते हैं, लेकिन माहिरा के मामले में यह साफ नहीं है।
माहिका शर्मा के अलावा बिग बॉस 13 में मेहमान के तौर पर कई बार नजर आ चुकीं पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान ने भी शो में बोला है कि बिग बॉस के घर में माहिरा का कुछ खास योगदान नहीं है। जिसके चलते हिना खान ने माहिरा को एलीट क्लब की प्रतियोगिता से भी अलग कर दिया था। बात करें बिग बॉस 13 की तो इस बार घरवालों के पास खुद को नॉमिनेशन से बचाने की कमान थी। घरवालों को एक बॉक्स में बैठकर 17 मिनट काउंट करने थे। जबकि दूसरे सदस्यों को उन्हें परेशान करना था। इस टास्क में घरवालों ने अपने आप को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस टास्क में चार घरवाले नॉमिनेट हुए जबकि चार सुरक्षित। इस टास्क में जो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए वो सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह हैं। वहीं सुरक्षित सदस्य रश्मि देसाई, आसिम रियाज, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा हैं। इस टास्क की शुरुआत विशाल ने की और आखिर में सिद्धार्थ गए। 17 मिनट काउंट करने के सबसे करीब आसिम रियाज पहुंचे, उसके बाद रश्मि देसाई। वहीं बाकी घरवालों के मुकाबले पारस और माहिरा 20 मिनट के आसपास पहुंचे। इसी वजह से ये चारों सदस्य बच गए।
पढ़ें: Bigg Boss 13: फिर एक दूसरे के करीब आए सिद्धार्थ और शहनाज, आखिर कह दी दिल की बात