'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
एक्ट्रेस की कार पर हुआ हमला तो TRP में नीचे खिसका कपिल का शो, ये हैं TV की हफ्ते की 5 बड़ी खबरें
चाहत खन्ना की कार पर शराबियों ने किया हमला
होली की शाम टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना के लिए कुछ ज्यादा अच्छी नहीं गुजरी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहत की कार पर 14 शराबियों ने हमला कर दिया। चाहत के साथ ये घटना मलाड के पास करीब शाम 7 बजे के करीब हुई। शराबियों ने चाहत के कार ड्राइवर को मारा और उनकी स्क्रीन शील्ड को भी तोड़ दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने शराबियों को सबक सिखाने के लिए एक की चप्पल से पिटाई भी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
TRP में और नीचे खिसका कपिल का शो
सीरियल की दुनिया में दर्शकों को क्या पसंद आ रहा है इसका खुलासा करने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस वक्त कई सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का लगा है जिसका सीधा असर शो की टीआरपी पर देखने को मिला है। इस बार की टीआरपी में सबसे बड़ा फायदा दो शोज को मिला है तो सबसे भारी नुकसान कपिल शर्मा को हुआ है। 'खतरों के खिलाड़ी' शो का ग्रैंड फिलाने इस बार भी नंबर एक की पोजीशन पर रहा। दूसरे नंबर पर 'नागिन 3' रहा। जबकि कपिल का शो सातवें नंबर पर रहा।
'भाबीजी घर पर हैं' का टिल्लू करने जा रहा शादी
'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) में टिल्लू का किरदार निभाने वाले एक्टर सलीम जैदी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक सलीम जैदी 8 अप्रैल को दिल्ली में शादी करेंगे। खास बात यह है कि यह शादी पूरी तरह से अरेंज हैं यहां तक कि सलीम अपनी होने वाली पत्नी से अभी तक मिले भी नहीं हैं।
73 की उम्र में सुरेखा सीकरी ने जीता पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड
फिल्म और टेलीविजन में अपनी खास पहचान बना चुकीं सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) ने 73 साल की उम्र में अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। सुरेखा सीकरी को यह अवॉर्ड 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए मिला है। इस फिल्म में सुरेखा ने दादी का किरदार निभाया। इस फिल्म में न केवल सुरेखा के डायलॉग जबरदस्त थे बल्कि उनकी एक्टिंग का भी कोई तोड़ नहीं था।