Bharti Singh: भारती सिंह ने फनी अंदाज में बेटे के साथ मिलकर पति हर्ष को किया एनिवर्सरी विश, वीडियो वायरल
भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में भारती कह रही हैं, 'हैप्पी एनिवर्सरी हर्ष। गोले की तरफ से गोले के मम्मी-पापा को हैप्पी एनिवर्सरी। हर्ष उठ जा, आज 3 दिसंबर है। आज ही के दिन हमारी शादी हुई थी। आज का दिन हमारे साथ बिताना, हमको घुमाने लेकर जाना और शॉपिंग कराना। पूरा दिन हमारे साथ बिताना।'
SS Rajamouli: 'आरआरआर' को मिली बड़ी सफलता, एसएस राजामौली ने अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार
इसके आगे भारती कहती हैं कि मैं अपने ही घर में वीडियो बना रही हूं। हर्ष सो रहा है, क्या पता शायद वॉशरूम के लिए उठे और ये वीडियो देख कर प्यार आ जाए और फिर वो बाहर आ जाए। इतने ही गोला उबासी लेने लगता है, तो भारती कहती हैं, 'बच्चा तो उबासी मारने लग गया, हैप्पी एनिवर्सरी हर्ष। पापा उठ जाओ।' इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा, 'दोस्तों ये मैसेज सिर्फ हर्ष के लिए है। क्या हर्ष ये सब कर पाएगा। कमेंट करके बताओ।' भारती का ये फनी अंदाज फैंस को भी पसंद आ रहा है।
Jaideep Ahlawat: अच्छी फीस मिलने पर खराब फिल्मों से भी परहेज नहीं, एक्शन हीरो फेम अभिनेता का बड़ा बयान
View this post on Instagram
बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। वहीं, दोनों के बेटे लक्ष्य का जन्म इसी साल अप्रैल में हुआ था। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी। इस शो में भारती कंटेस्टेंट थीं, तो हर्ष एक स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम कर रहे थे। इसके बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
Bhojpuri: खेसारी लाल पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, बोलीं- जब खुद गंदे गानों पर नाचते हो तब बेटी का नहीं सोचते?