फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रसना गर्ल' के नाम से मशहूर थी ये चाइल्ड एक्टर, जन्मदिन के दिन हुई दर्दनाक मौत से हैरान हो गया था हर कोई

Sun, 13 Dec 2020 03:14 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 13 Dec 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
taruni sachdeva the girl who lost her life on her birthday on 14 may 2012 rasna girl died at the age of 14
तरुणी सचदेव - फोटो : अमर उजाला

जिंदगी कब किस करवट बदलेगी, ये किसी को पता नहीं होता। ठीक ऐसा ही रसना गर्ल के नाम से मशहूर बाल कलाकार तरुणी सचदेव के साथ हुआ। तरुणी सचदेव मात्र 14 साल की ही थीं, जब वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं। तरुणी सचदेव उसी तारीख को इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं, जिस तारीख को उन्होंने पहली बार इस दुनिया में कदम रखा था। तरुणी सचदेव का जन्म 14 मई 1998 को हुआ था जबकि उनकी मृत्यु एक विमान हादसे में 14 मई 2012 को हुई थी। तरुणी सचदेव ने अपनी मासूमियत भरी मुस्कान और एक टैगलाइन 'आई लव यू रसना' से सबका दिल जीत रखा था।

taruni sachdeva the girl who lost her life on her birthday on 14 may 2012 rasna girl died at the age of 14
तरुणी सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

रसना एड ने तरुणी सचदेव को इतनी कामयाबी दिलाई कि उस दौरान तरुणी किसी एड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस बनीं। तरुणी सचदेव ने अमिताभ बच्चन, करिश्मा कपूर, शाहरूख खान जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। तरुणी अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म पा में नजर आई थीं, इस फिल्म में तरुणी ने अमिताभ की स्कूल की दोस्त की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रसना वाले एड में अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ काम किया और खूब नाम कमाया। तरुणी शाहरुख खान के शो क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं? में भी प्रतियोगी बनकर शामिल हुईं। 

taruni sachdeva the girl who lost her life on her birthday on 14 may 2012 rasna girl died at the age of 14
तरुणी सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

तरुणी ने मलयालम फिल्म के साथ डेब्यू किया था। 2004 में उन्हें पहली फिल्म मिली। मलयालम फिल्म वेल्लिनक्षत्रम में उन्हें बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला। विनायन इस फिल्म के निर्देशक थे, जब तरुणी को अमिताभ बच्चन के साथ एक एड में देखा तो एड कंपनी से तरुणी की जानकारी ली और अपनी फिल्म का ऑफर दिया। इसके बाद तरुणी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। हालांकि उनकी ये कामयाबी लंबे समय तक ना चल सकी, तरुणी बहुत ही छोटी उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
taruni sachdeva the girl who lost her life on her birthday on 14 may 2012 rasna girl died at the age of 14
Taruni Sachdev - फोटो : social media
वो 14 मई 2012 का दिन था, जब तरुणी अपनी मां के साथ नेपाल ट्रिप पर जा रही थीं। तरुणी अपनी मां के साथ एक तीर्थ स्थल पर जा रही थीं और इस विमान में 16 भारतीय सवार थे। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर तरुणी का विमान एक चट्टान से टकराया लेकिन इसमें आग नहीं लगी, बल्कि इसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस घटना में लगभग सभी यात्री मारे गए थे। इसी हादसे में तरुणी और उनकी मां की भी मौत हो गई थी। नेपाल ट्रिप पर जाने से पहले तरुणी ने अपने दोस्तों को गले लगकर बाय किया। तरुणी के दोस्तों ने मीडिया को बताया कि वो कभी ऐसा नहीं करती थीं, ऐसा उन्होंने पहली बार किया था।
विज्ञापन
taruni sachdeva the girl who lost her life on her birthday on 14 may 2012 rasna girl died at the age of 14
तरुणी सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

तरुणी ने अपनी ट्रिप से पहले दोस्तों से मजाक में कहा था कि ये हमारी आखिरी मुलाकात है। हालांकि किसी को नहीं पता था कि उनकी यह आखिरी मुलाकात ही होगी और इसके बाद उनके दोस्त तरुणी को कभी नहीं देख पाएंगे। तरुणी ने यहां तक कि विमान में बैठकर अपने एक दोस्त को मैसेज किया था कि मजाक के तौर पर कह रही हूं क्या पता यह विमान क्रैश हो जाए। कोई नहीं जानता था कि तरुणी जो मजाक में कह रही हैं, वो सच हो जाएगा। तरुणी की मौत से बॉलीवुड को मानो एक झटका सा लग गया हो। तरुणी की मौत पर अमिताभ बच्चन, करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन समेत कई लोगों ने दुख जताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed